Reno6 5G सीरीज हुई 90Hz OLED डिस्प्ले और 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने आज कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी के साथ Reno सीरीज के दो स्मार्टफोन Oppo Reno6 5G, Oppo Reno6 Pro 5G को लांच कर दिया है। दोनों फ़ोनों को एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया है। Reno 6 Pro में क्वैड कैमरा के साथ दोनों ही फ़ोनों में 65W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है इसके सभी फीचरों पर:

Oppo Reno6, Reno6 Proकी कीमत और उपलब्धता

Reno 6 5G को इंडियन मार्किट में 8GB रैम मॉडल के साथ 29,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। वही Reno 6 Pro को 39,990 रुपए की कीमत में बाज़ार में उतारा गया है। दोनों ही डिवाइस Aurora और Stellar Black कलर ऑप्शन में पेश हुई है। Reno6 5G की सेल फ्लिप्कार्ट पर 23 जुलाई से जबकि Reno 6 Pro की सेल फ्लिप्कार्ट पर आज से शुरू होगी।

Oppo Reno6 5G के फीचर

सबसे पहले नज़र डालते है Reno6 5G पर जिसमे आपको MediaTrk Dimensity 900 चिपसेट देखने को मिलती है जो 5G सपोर्ट के साथ आती है। डिवाइस को 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका 64MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप। प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP के मैक्रो लेंस भी देखने को मिलते है। सामने की तरफ आपको 32MP का ही सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

Reno6 5G एंड्राइड 11 आधारित Color 11.3 पर रन करता है। इसके अलावा यहाँ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, GPS/GLONASS/Beidou, डॉल्बी अट्मोस का सपोर्ट भी दिया गया है।

Oppo Reno6 Pro के फीचर

ओप्पो की लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Reno6 Pro में आपको सामने की तरफ पंच होल वाली 6.55-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर भी देखने को मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर Dimensity 1200 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन को मार्किट में 8GB रैम और 12GB तथा 12GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ पेश किया है।

फोन में पीछे की तरफ 64 मेगापिक्सेल वाला प्राइमरी सेंसर तथा 8 मेगापिक्सेल के अल्ट्रा-वाइड सेंसर के अलावा दो 2MP के मैक्रो और मोनो लेंस भी दिया गया है। सामने की तरफ आपको 32MP का ही सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

Oppo Reno6 Pro में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 11 आधारित Color OS 11.3 पर रन करती हुई मिलती है। पॉवर के लिए यहाँ 4300mAh की बड़ी बैटरी 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।

Related Articles

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

ImageOppo Reno6 Pro+ हुआ 50MP SonyIMX 766 सेंसर और स्नैपड्रैगन 870 के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने आज कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी के साथ Reno सीरीज के 3 स्मार्टफोन Oppo Reno6 5G, Oppo Reno6 Pro 5G और Reno6 Pro+ को लांच कर दिया है। तीनों फ़ोनों को एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया है। क्वैड कैमरा के साथ यहाँ पर फ़ोनों में 65W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता …

ImageOppo Reno 6Z हुआ मीडियाटेक डाईमेंसिटी 800U चिपसेट और 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Oppo ने हाल ही में इंडिया में अपनी Reno 6 सीरीज को पेश किया था। कंपनी ने अब इसी सीरीज के तहत Reno6 Z को थाईलैंड में आज लांच किया है। सीरीज के तहत आपको Reno6 और Reno6 Pro फोन देखने को मिलते है। दोनों ही डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है। अब कंपनी …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageOppo Find X3 सीरीज हुई 5G, एंड्राइड 11 और 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास?

Oppo Find X3 सीरीज हुई Find X3 Lite, Find X3 Neo और Find X3 Pro के साथ लांच कर दी गयी है। सीरीज के टॉप मॉडल में आपको स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट. AMOLED डिस्प्ले और 50MP का क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए सीरीज के फीचरों पर नज़र डालते है: …

Discuss

Be the first to leave a comment.