Oppo की दमदार कैमरा वाली Reno 7 सीरीज़ भारत में जल्दी देगी दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपनी अगली Reno सीरीज़ को जल्दी ही भारत में लेकर आने वाली है। Oppo की नयी Reno 7 सीरीज़ भारत में 4 फरवरी को लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने स्पष्ट नहीं किया कि इसमें कितने स्मार्टफोन शामिल हैं, लेकिन आसार यही हैं कि Oppo Reno 6 (रिव्यु) और Reno 6 Pro (रिव्यु) के सक्सेसर Oppo Reno 7 और Oppo Reno 7 Pro होंगे। Flipkart पर भी इनके पेज अब उपलब्ध हैं। [अंग्रेजी में पढ़ें]

Oppo Reno 7 सीरीज़ की कीमतें और उपलब्धता

आने वाली Reno 7 सीरीज़ का लॉन्च 4 फरवरी को है। इन स्मार्टफोनों को आप Flipkart से खरीद सकते हैं। इनकी अर्ली सेल 5 फरवरी को होगी, जबकि पहली सेल 8 फरवरी को है। स्मार्टफोनों की कीमतों की बात करें तो, Oppo Reno 7 Pro के बेस वैरिएंट की कीमत 36-से-38 हज़ार रूपए के बीच होगी। इनकी कीमतों से सम्बंधित एक ट्वीट टिपस्टर Abhishek Yadav द्वारा साझा किया गया है।

Tipster Abhishek Yadav

ये पढ़ें: Xiaomi 11T Pro 5G: खरीदें या ना खरीदें ?

टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा की गयी लीक के अनुसार, Reno 7 Pro के 12GB RAM+256GB स्टोरेज मॉडल के भारतीय बॉक्स की कीमत 47,990 रूपए है। ये एमआरपी है, जो बॉक्स पर लिखी होती है। इसी के आधारपर इस फ़ोन के बेस वर्ज़न 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 36,000 रूपए से 38,000 रूपए के बीच आंकी रही जा रही है। उन्होंने ये भी ट्वीट में लिखा है कि इस फ़ोन में 10 5G बैंड होंगे।

जबकि बेस वैरिएंट यानि Reno 7 की कीमत की शुरुआत लगभग 28,000 रूपए से हो सकती है।

ये पढ़ें: Samsung Note फ़ोन का रिप्लेसमेंट, फरवरी में Galaxy Unpacked event में लॉन्च

Oppo Reno 7 Pro स्पेसिफिकेशन

सूत्रों के अनुसार, Oppo Reno 7 Pro में 6.55 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले आ सकती है। फ़ोन में 920 निट्स ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने के आसार हैं। इसके अलावा आपको स्क्रीन में पंच-होल सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। डिस्प्ले के ऊपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलने की भी उम्मीद है।

इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का हाई-रेज़ॉल्यूशन वाइड कैमरा होगा, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस भी यहां मिल सकता है। फ़ोन में 32MP का फ्रंट कैमरा आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Reno 7 Pro में MediaTek का चिपसेट ओक्टा कोर Dimensity 1200 Max, Mali G77 GPU के साथ आ सकता है। फ़ोन में 12GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज आपको मिलेगी। इसमें 4500mAh की बैटरी, 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। वैसे इसके प्रेडेसर Oppo Reno 6 Pro में भी 4500mAh बैटरी के साथ 65W SuperVOOC 2.0  चार्जिंग सपोर्ट ही है, तो कंपनी को सक्सेसर में बैटरी अपग्रेड देना चाहिए। इसके अलावा फ़ोन में आपको Type-C चार्जिंग पोर्ट ही मिलेगा।

ये पढ़ें: 30,000 से भी कम में लॉन्च हुआ लैपटॉप Infinix INBook X2, वर्क फ्रॉम होम के लिए बन सकता है अच्छा विकल्प

यहां हमने आपके साथ Reno 7 Pro की डिटेल साझा की हैं। इसके साथ कंपनी Reno 7 को भी लॉन्च कर सकती है।

अधिक डिटेल के लिए हमें लॉन्च तक का इंतज़ार करना होगा। वैसे लॉन्च के नज़दीक आते-आते और भी लीक सम्भावना है, जो हम आपके साथ शेयर करते रहेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAadhaar में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें चेक

आज के समय में Aadhaar सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है। बैंक, सरकारी स्कीम, मोबाइल SIM, यहां तक कि कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर सबसे ज़रूरी चीज बन चुका है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बहुत से लोगों को खुद नहीं पता होता कि उनके आधार …

ImageOnePlus Nord 2T की परेशानी बढ़ाएगा भारत में लॉन्च हुआ Oppo Reno 8, जानें कीमतें और स्पेक्स

Oppo Reno 8 सीरीज़ से अब भारत में पर्दा उठ चुका है। इस सीरीज़ में Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro, दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। Reno 8 MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले भारत में इसी बजट में OnePlus Nord 2T भी इसी चिपसेट के …

ImageOppo Reno 7, 7 Pro और Reno 7 SE की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हुईं

Oppo Reno 7 सीरीज़ का लॉन्च बेहद नज़दीक लगता है, क्योंकि इंटरनेट पर इन स्मार्टफोनों के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमतें लीक हो चुकी हैं। इन स्मार्टफोनों के स्पेसिफिकेशन तो काफी समय से चर्चा में थे, लेकिन अब कीमतें भी लीक हो गयीं हैं। Reno 6 (रिव्यु) और 6 Pro (रिव्यु) के सक्सेसर लाइन-अप में आपको …

ImageOppo ने खेला नया दांव, Reno 15 सीरीज़ में आया नया Pro Mini वैरिएंट, 200MP कैमरे से मचाएगा धूम

Oppo ने भारत में 2026 की शुरुआत अपनी नई Reno 15 सीरीज़ के साथ की है। ये सीरीज़ Reno 14 लाइनअप की सक्सेसर है और लेकिन इस बार Oppo ने प्रीमियम सेगमेंट पर ज़्यादा फोकस दिखाया है। खास बात यह है कि इस सीरीज़ में पहली बार Reno 15 Pro Mini, यानि Mini वर्ज़न पेश …

Imageये होगी भारत की पहली एक्टिव कूलिंग फैन वाली स्मार्टफोन सिरीज़, 11 तारीख को देगी बाजार में दस्तक

OPPO भारत में अपनी OPPO K13 Turbo सिरीज़ को लॉन्च करने वाला है। इस सिरीज़ में भारत में पहले एक्टिव कूलिंग फैन वाले फोन्स को शामिल किया गया है। पहले भी इस सिरीज़ से संबंधित कई लीक्स सामने आए थे, और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.