Oppo Pad 3 Pro 24 अक्टूबर को होगा चीन में लॉन्च, सामने आएं रेंडर्स और कुछ खास फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo काफी समय से Oppo Find X8 सीरीज पर काम कर रहा है, और ये सीरीज इसी महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकती है, लेकिन हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 24 अक्टूबर को इस सीरीज के साथ अपना अगला फ्लैगशिप टेबलेट Oppo Pad 3 Pro लॉन्च कर सकती है। हाल ही में टेबलेट के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आये हैं। आगे Oppo Pad 3 Pro रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme GT 7 Pro बैटरी लीक्स आये सामने, 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी शानदार बैटरी लाइफ

Oppo Pad 3 Pro रेंडर्स

इसकी जानकारी भरोसेमंद टिपस्टर Evleaks द्वारा साझा की गयी है। लीक हुए रेंडर्स के अनुसार इस टेबलेट को Night Blue और Dawn Gold इन दो रंगों में पेश किया जा सकता है। डिज़ाइन की बात करें, तो इसका डिज़ाइन जुलाई में लॉन्च हुए OnePlus Pad 2 के समान ही है। बैक पैनल पर हॉरिज़ॉन्टल प्लेस पर एक सिंगल कैमरा दिया गया है, और मध्य में कंपनी की ब्रांडिंग नजर आ रही है।

फ्रंट में थोड़े बड़े बेज़ेल्स दिए गए हैं। फ़िलहाल इस टेबलेट को चीन में लॉन्च किया जायेगा, भविष्य में इसके वैश्विक बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। चीन में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके प्री ऑर्डर्स की घोषणा भी कर दी है।

Oppo Pad 3 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर “Digital Chat Station” द्वारा एक Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार ये टेबलेट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें इस चिपसेट के साथ 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज वाले वर्जन में गेमिंग टेस्ट किया गया, जिसमें Genshin Impact के दौरान ऑल-टाइम हाई सुपर-रिज़ॉल्यूशन 2.1K इमेज क्वालिटी में इसके एवरेज फ्रेम रेट 59.533fps थे। Snapdragon 8G3 लीडिंग वर्जन गेमिंग टैबलेट की 2K इमेज क्वालिटी में इसे फुल फ्रेम पर आसानी से चलाया जा सकता है।

ये टेबलेट -लेटेंसी इंटरपोलेशन फ्रेम तकनीक के साथ 120 फ्रेम रेट पर Genshin Impact को सपोर्ट कर सकता है। गेमिंग के दौरान इसने औसत फ्रेम रेट 119.25fps दिया है, हालाँकि अल्ट्रा फ्रेम रेट का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अन्य टेबलेट्स में वो भी संभव नहीं है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार ये 3K डिस्प्ले के साथ बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए 8 स्पीकर्स के साथ पेश किया जा सकता है। ये ColorOS 15 पर रन हो सकता है, और Oppo Pencil 2 Pro stylus को भी सपोर्ट कर सकता है। इसमें चार स्टोरेज ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:

  • 8GB RAM+256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM+256GB स्टोरेज
  • 16GB RAM+512GB स्टोरेज
  • 16GB RAM+ 1TB स्टोरेज

ये पढ़ें: Gmail AI स्कैम से हो रहें लोगों के अकाउंट हैक, आप भी न करें ये गलती

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

ImageGoogle Pixel 9a रेंडर्स लीक हुए, डिज़ाइन और फीचर्स में हो सकते हैं, ये बदलाव

हाल ही में Google ने अपनी नयी Pixel 9 सीरीज को पेश किया था, जिसमें Pixel 9, Pixel 9 Pro XL जैसे फ़ोन्स को शामिल किया गया था, लेकिन अब कंपनी इस सीरीज में एक और नए फ़ोन Google Pixel 9a को शामिल करने वाली है। हाल ही में फ़ोन के फीचर्स और रेंडर्स लीक हुए …

ImageInfinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

हाल ही में Infinix Xpad के जल्द लॉन्च होने की खबरें सामने आयी थी और अब इसके कुछ लीक्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हुए लीक्स में टैबलेट के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शामिल हैं। खबरों के अनुसार ये कंपनी का पहला टैबलेट होने वाला है। आगे Infinix Xpad स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स …

ImageOppo Enco X3 Buds रेंडर्स सामने आये, 24 अक्टूबर को होगा चीन में लॉन्च

24 अक्टूबर को OPPO का एक इवेंट होने वाला है, जिसमें कंपनी Oppo Find X8 सीरीज और Oppo Pad 3 Pro लॉन्च करने वाली है, और हाल ही हुए लीक्स के अनुसार कंपनी इन दोनों के साथ इस इवेंट में अपने नए Oppo Enco X3 Buds को भी लॉन्च कर सकती है। इन बड्स के फीचर्स और …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products