Oppo ला रहा है 48MP रियर सेंसर तथा फ्रंट पॉप-अप कैमरा सेंसर वाला F11 Pro; शाओमी को मिलेगी कड़ी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने भी पिछले कुछ समय में काफी आकर्षक स्मार्टफोन पेश किये है जिसका सबसे ज्यादा फायदा यूजर को हुआ है क्योकि उनको पसंदीदा स्पेसिफिकेशन के साथ एक अच्छी कीमत भी देखने को मिलती है। कुछ दिनों पहले फ्लिप्कार्ट के साथ किफायती कीमत में Oppo K1 को लांच करने के बाद अब कंपनी अपनी F-सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन F11 Pro को लांच करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़िए: OnePlus ला रहा है अपना पहला 5G स्मार्टफोन अगले हफ्ते MWC 2019 में होगा पेश

Oppo F11 Pro से जुडी जानकरी

Oppo ने अपने इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है को डिवाइस के जल्द होने वाले लांच की तरफ सीधा इशारा करती है। पोस्ट में लिखा गया है “48MP के साथ लो लाइट में बेहतर पोर्ट्रेट मोड”, जल्द आने वाला है। तो कंपनी अगले महीने के पहले हफ्ते में डिवाइस को लांच कर सकता है।

यहाँ पर आपको सामने की तरफ 6.5-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमे कोई शायद से नौच उपलब्ध ना हो। पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का बैक ग्लास फिनिश के साथ ग्रेडियंट कलर डिजाइन में आएगा।

डिवाइस की खासियत है इसका पॉप-अप कैमरा सेटअप यहाँ पर आपको सामने की तरफ 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा सेंसर के अलावा पीछे की तरफ बाएँ किनारे पर 48MP+12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ हाई-एंड मीडियाटेक चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

Oppo F11 Pro की कीमत और लांच डेट

अभी डिवाइस के लांच से जुडी कोई डेट सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है की यह डिवाइस 25,000 रुपए की कीमत के आस-पस्स मार्च के पहले हफ्ते में लांच की जा सकती है।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageOppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: पॉप-अप कैमरा, किफायती कीमत

नौच-डिस्प्ले के बाद अब शायद से 48MP का कैमरा सेंसर एक नए ट्रेंड की तरह सामने आ रहा है। पिछले कुछ दिनों में आपको Vivo V15 Pro, Mi 9 के आलावा Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन इसी स्पेसिफिकेशन के साथ देखने को मिलते है और हफ्ते के शुरुआती दिनों में Oppo ने भी अपने 2 …

ImageOppo F11 Pro का Marvel Avenger Edition होगा 24 अप्रैल को लांच

Oppo F11 Pro अभी के लिए सबसे किफायती पॉप-अप कैमरा फ़ोनों में से एक है। पिछले महीने लांच किये गये Oppo F11 Pro को थंडर ब्लैक और औरोरा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ 24,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया था। अब कंपनी Marvel Studios के साथ पार्टनरशिप के तहत इसका एक लिमिटेड एडिशन …

ImageApple बदल रहा है गेम! iPhone 18 Pro Max में मिलेगी जबरदस्त बैटरी और नया डिजाइन

Apple का अगला फ्लैगशिप अभी लॉन्च से करीब सात महीने दूर है, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। ताज़ा सप्लाई-चेन रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि Apple इस बार सिर्फ कैमरा या डिज़ाइन नहीं, बल्कि बैटरी लाइफ पर भी बड़ा दांव खेलने वाला …

Imageअब आने वाले iPhones में भी मिलेगा 200MP कैमरा, Apple कर रहा तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने आने वाले iPhone Pro मॉडलों के लिए 1/1.12-इंच का 200 MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। यह जानकारी Weibo पर DCS ने दी है। उन्होंने सेंसर का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि इसका साइज़ वही है जो OPPO अपने Find X9 Ultra में इस्तेमाल कर रहा …

Discuss

Be the first to leave a comment.