OTT Releases This Week: जनवरी खत्म होने से पहले OTT प्लेटफॉर्म्स ने पूरा हफ्ता कंटेंट से भर दिया है। 28 जनवरी से 4 फरवरी के बीच एक तरफ रणवीर सिंह का स्पाई-एक्शन, दूसरी तरफ Bridgerton का रोमांस, Marvel की नई सीरीज़, और साथ में क्राइम थ्रिलर + रीजनल ड्रामा + रियलिटी शो भी आ रहे हैं। अगर आप वीकेंड के मनोरंजन के लिए लिस्ट बना रहे हैं, तो ये राउंड-अप आपके काम का है, क्योंकि इसमें हर रिलीज़ और वो किस OTT प्लैटफॉर्म पर आ रहा है, दोनों की खबर मौजूद है।
जानें इस हफ्ते की मनोरंजन की डोज़ के बारे में – OTT Releases This Week (28 Jan – 4 Feb 2026)
1) Dhurandhar

रिलीज़: 30 जनवरी | कहाँ देखें: Netflix | जॉनर: Action/Thriller
OTT Releases This Week की सूची में सबसे पहला नाम है, आदित्य धर के निर्देशन में बनी Dhurandhar का जो एक स्पाई-थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह का किरदार अंडरकवर मिशन पर कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसता है। ऑपरेशन के दौरान उसे गैंगस्टर्स, ISI एजेंट और सिस्टम के अंदर मौजूद भ्रष्ट ताकतों से टकराना पड़ता है।
किसके लिए: अगर आपको फास्ट-पेस्ड एक्शन + मिशन वाली कहानियाँ पसंद हैं, तो यह इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज़ है।
2) Daldal

रिलीज़: 30 जनवरी | कहाँ देखें: Amazon Prime Video | जॉनर: Crime/Thriller
भूमि पेडनेकर की यह सीरीज़ मुंबई क्राइम ब्रांच की नई DCP रीटा फेरेरिया की कहानी है, जो एक सीरियल किलर की जांच करते हुए अपने ही अतीत के ट्रॉमा और सिस्टम की सच्चाइयों से जूझती है। कहानी सिर्फ “कौन कातिल है” तक नहीं रुकती, बल्कि ट्रॉमा, हिंसा और करप्शन के मनोवैज्ञानिक पहलू भी दिखाती है।
किसके लिए: अगर आपको गंभीर, gritty crime dramas पसंद हैं और psychology भी देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज़ आपको ज़रूरो पसंद आएगी ।
3) Gustaakh Ishq

रिलीज़: 27 जनवरी | कहाँ देखें: JioHotstar | जॉनर: Drama/Romance
1990s की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म विजय वर्मा के किरदार नवाबुद्दीन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की विरासत—एक प्रिंटिंग प्रेस—को बचाने के लिए संघर्ष करता है। इसी सफर में वह एक शायर का शागिर्द बनता है और फिर उसकी बेटी से प्रेम कर बैठता है, जिससे कहानी में परंपरा बनाम ambition का टकराव बढ़ता है।
किसके लिए: धीमी, हल्की प्यार भरी कहानी और nostalgia-vibe पसंद करने वालों के लिए।
5) Champion (Telugu)

रिलीज़: 29 जनवरी | कहाँ देखें: Netflix | जॉनर: Sports/Period Drama
प्री-इंडिपेंडेंस दौर में सेट यह तेलुगु फिल्म एक होनहार फुटबॉलर की कहानी है, जो लंदन में करियर का सपना देखता है, लेकिन पिता का ब्रिटिश के खिलाफ होने वाला अतीत और हालात उसकी राह रोक देते हैं। मजबूरी में वह गलत रास्तों में फंसता है और कहानी में सपना, संघर्ष और राजनीति का ताना-बाना बनता है।
किसके लिए: sports drama + period emotion पसंद करने वालों के लिए।
6) Sarvam Maya (Malayalam)

रिलीज़: 30/31 जनवरी | कहाँ देखें: JioHotstar | जॉनर: Comedy/Fantasy
OTT Releases This Week की लिस्ट में मौजूद ये कहानी एक नास्तिक म्यूज़िशियन (जो part-time priest भी है) की है, जिसकी जिंदगी तब पलट जाती है जब उसकी मुलाकात एक भूत से होती है। धीरे-धीरे दोनों की अजीब-सी दोस्ती बनती है और हंसी-मजाक के बीच कहानी फैमिली ड्रामा और भावनात्मक अंत तक पहुंचती है।
किसके लिए: हल्की-फुल्की, supernatural comedy पसंद करने वालों के लिए उचित है।
8) The Wrecking Crew (Hollywood)

रिलीज़: 28 जनवरी | कहाँ देखें: Amazon Prime Video | जॉनर: Action/Comedy
डेव बटिस्टा और जेसन मोमोआ की यह फिल्म दो estranged भाइयों की कहानी है, जो पिता की रहस्यमयी मौत के बाद साथ आते हैं। जांच करते-करते वे परिवार के राज़ और बड़ी साज़िशों तक पहुंचते हैं। फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी का संगम बना रहता है।
किसके लिए: एक्शन कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए।
9) Wonder Man (Marvel Mini-Series)

रिलीज़: 28 जनवरी | कहाँ देखें: JioHotstar | जॉनर: Fantasy/Adventure
एक हॉलीवुड एक्टर अचानक सुपरपावर पा लेता है और “Wonder Man” बन जाता है। 8 एपिसोड की यह मिनी-सीरीज़ weekly drop (हर हफ्ते एक एपिसोड) फॉर्मेट में आएगी। यानि बिंज नहीं, धीरे-धीरे हाइप बिल्ड होगी।
किसके लिए: Marvel fans और weekly watch करने वालों के लिए।
10) Bridgerton Season 4 Part 1

रिलीज़: 29 जनवरी | कहाँ देखें: Netflix | जॉनर: Romance/Drama
इस बार कहानी Benedict Bridgerton पर है, जो एक masquerade ball में Sophie Baek नाम की रहस्यमयी लड़की से मिलता है। क्लास-डिवाइड, छुपी पहचान और सिंड्रेला जैसे अतीत वाला एंगल इस सीज़न को क्लासिक Bridgerton वाला अंदाज़ देता है।
किसके लिए: glossy romance + royal drama lovers को इसे देखना ही चाहिए।
11) The 50 (Reality Show)

रिलीज़: 1 फरवरी (Daily Episodes) | कहाँ देखें: JioHotstar
भारत में अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट “Les Cinquante” का यह रूपांतरण है, जो एक महल में सेट है, जहां 50 नामी हस्तियाँ कुछ अतरंगी चुनौतियों में प्रतियोगिता करते हैं। चेहरे पर नकाब, game master इस शो के ट्विस्ट को और मसालेदार बनाते हैं।
किसके लिए: अगर आप बिग बॉस-स्टाइल स्ट्रेटेजी + टास्क वाली रियलिटी पसंद करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































