ये 1 सेटिंग OFF करते ही फोन की बैटरी दोगुनी चलने लगती है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि फोन रात भर टेबल पर पड़ा रहता है, फिर भी सुबह उठते ही बैटरी 8–10% कम हो जाती है?
ना कॉल आया, ना वीडियो चला, फिर भी चार्ज गायब !

अक्सर ऐसे में लोग यही सोचते हैं कि बैटरी अब कमज़ोर हो गई है या फोन पुराना हो गया है। लेकिन सच ये है कि ज़्यादातर मामलों में बैटरी नहीं, एक छोटी-सी सेटिंग दोषी होती है – जो आपको ज़्यादातर समय पता नहीं होती, लेकिन हर वक्त चालू रहती है।

यह सेटिंग है Always On Display

ये भी पढ़ें: फोन की बैटरी दिन में 2 बार खत्म हो जाती है? वजह बैटरी नहीं, आपकी ये आदतें हैं

Always On Display का काम सिर्फ इतना लगता है कि लॉक स्क्रीन पर घड़ी, तारीख या नोटिफिकेशन दिखती रहे। लेकिन हकीकत में यह फीचर फोन को पूरी तरह “सोने” नहीं देता।

फोन लॉक होने के बावजूद सिस्टम बार-बार wake up होता रहता है। नोटिफिकेशन चेक होते रहते हैं, सेंसर एक्टिव रहते हैं और AMOLED डिस्प्ले होने के बावजूद पावर लगातार खर्च होती रहती है।

यही वजह है कि रात में चार्ज कम होता है और दिन में स्क्रीन ऑन-टाइम अचानक घटा हुआ लगता है।

कई यूज़र यह भी नोटिस करते हैं कि फोन नया है, फिर भी दोपहर तक बैटरी 30–35% पर आ जाती है। असल में Always On Display पूरे दिन छोटे-छोटे हिस्सों में बैटरी खाता रहता है, इसलिए नुकसान तुरंत दिखता नहीं, लेकिन असर बड़ा होता है।

जैसे ही आप इस सेटिंग को OFF करते हैं, फोन deep sleep में जाने लगता है। रात की बैटरी ड्रेन कम हो जाता है और दिन में आपको ज़्यादा screen time महसूस होने लगता है।

खासतौर पर Samsung, OnePlus, Xiaomi, Realme जैसे फोनों में इसका असर ज़्यादा साफ दिखाई देता है, क्योंकि इनमें AOD के साथ lock screen activity और animations भी चलती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: Emergency Location Service फीचर OFF है? इमरजेंसी में ये छोटी गलती भारी पड़ सकती है

यही कारण है कि बहुत से लोग AOD बंद करने के बाद कहते हैं कि “फोन तो वही है, लेकिन बैटरी पहले से काफी बेहतर लग रही है।”

अगर आप भी दिन में बार-बार चार्जर ढूंढते हैं या रात में बैटरी गिरने से परेशान रहते हैं, तो सबसे पहले इसी सेटिंग को चेक करना चाहिए। कई बार समाधान नई बैटरी या नया फोन नहीं होता, बल्कि एक ऐसी सेटिंग होती है जो चुपचाप नुकसान कर रही होती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageVivo T5x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, लेकिन क्या ये है सबसे बड़ा अपग्रेड?

अगर आपका फोन शाम तक पहुंचते-पहुंचते 15–20% पर आ जाता है या आपको किसी लम्बे सफर पर बैटरी की चिंता होती है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो Vivo का नया Vivo T5x 5G शायद उसी आदत को बदलने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में यह फोन लॉन्च कर दिया है, …

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

Imageफोन की बैटरी दिन में 2 बार खत्म हो जाती है? वजह बैटरी नहीं, आपकी ये आदतें हैं

सुबह 100% चार्ज, दोपहर तक 30%…और शाम होते-होते फिर चार्जर ढूंढना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो जरूरी नहीं कि आपके फोन की बैटरी खराब हो चुकी हो। अक्सर समस्या बैटरी नहीं, हमारी रोज़ की कुछ आदतें होती हैं, जो चुपचाप बैटरी खत्म करती रहती हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.