POCO C85 5G लॉन्च: बड़ी बैटरी, 120Hz स्क्रीन, कीमत ने और भी आकर्षित किया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे पहले ही टीज़ कर चुकी थी, और अब ये फोन आधिकारिक तौर पर भारत में Flipkart पर उपलब्ध होगा। फीचर्स की बात करें तो फोन में बड़ा डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और HyperOS 2 UI है। आइये इसकी कीमतें और फीचरों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें: realme P4x 5G लॉन्च: क्या 15,000 की रेंज में ये नया फोन मार्केट में नया बदलाव ला सकता है?

POCO C85 5G: स्पेसिफिकेशन

POCO C85 5G में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।

फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर कंपनी ने चुना है, जो रोज़मर्रा के कामों और ऐप स्विचिंग में स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ आपको 8GB तक RAM मिलती है और स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप में पीछे 50MP प्राइमरी कैमरा और एक सेकंडरी सेंसर दिया है। फ्रंट में 8MP कैमरा मिलेगा। सबसे बड़ी हाईलाइट है, फोन में दी गई 6000mAh की बैटरी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार ये 28 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है। साथ ही 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी आपको इसमें मिलेगा।

मुख्य स्पेसिफिकेशन:

  • 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  • 4GB/6GB/8GB RAM + 128GB स्टोरेज
  • Android 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2.2
  • 50MP रियर प्राइमरी कैमरा
  • 8MP फ्रंट कैमरा
  • साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्ज
  • IP64 रेटिंग
  • 5G SA/NSA सपोर्ट

ये भी पढ़ें: Redmi 14C 5G भारत में लॉन्च: इतनी कम कीमत में 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी?

POCO C85 5G: कीमत और उपलब्धता

POCO C85 5G में तीन रंग लॉन्च हुए हैं। इनमें बैंगनी (Mystic Purple), हरा (Spring Green) और काला (Power Black) शामिल हैं। भारत में आप इस फोन को तीन स्टोरेज वैरिएंट में खरीद पाएंगे, जिनकी कीमत इस प्रकार है:

  • 4GB + 128GB – ₹11,999
  • 6GB + 128GB – ₹12,999
  • 8GB + 128GB – ₹14,499

फोन की बिक्री 16 दिसंबर से Flipkart पर शुरू होगी।

  • लॉन्च ऑफर्स (पहले दिन के लिए): HDFC, ICICI और SBI कार्ड्स पर ₹1,000 का फ्लैट डिस्काउंट, एक्सचेंज पर ₹1,000 की अतिरिक्त छूट।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products