POCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं।

फोन में 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6300mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही यह फोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए नया प्रोसेसर भी है।

आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और इसमें मिलने वाले फीचर्स।

ये पढ़ें: Nothing Phone (4a) Pro Hands-On Review: नया Glyph Matrix, प्रीमियम डिज़ाइन और बड़े अपग्रेड

POCO C85x 5G की कीमत और उपलब्धता

POCO C85x 5G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

  • 4GB + 64GB – ₹10,999
  • 4GB + 128GB – ₹11,999

यह फोन काले, सुनहरे और हरे रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 14 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी।

ये पढ़ें: realme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

POCO C85x 5G स्पेसिफिकेशन

POCO C85x 5G में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन को TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे लंबे इस्तेमाल में आंखों पर कम दबाव पड़ सकता है।

फोन Unisoc T8300 (6nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 4GB RAM मिलती है और ज़रूरत पड़ने पर 4GB तक आप रैम को एक्सपैंड (बढ़ा) भी कर सकते हैं। स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB विकल्प मिलते हैं, जिन्हें microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी के मामले में यह फोन खास हो सकता है, क्योंकि इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है।

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और IP52 रेटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageVivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Vivo ने अपनी Y-series में नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेड माना जा रहा है और खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। नए Vivo Y51 …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

ImagePOCO का नया 5G फोन आया सामने, डिस्प्ले और बैटरी बने बड़ी ताकत

POCO ने भारत में 2026 की शुरुआत अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO M8 5G के साथ की है। कंपनी पहले ही इसके लॉन्च को लेकर संकेत दे चुकी थी और अब यह फोन आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। POCO M8 5G को उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.