सामने आये POCO X4 5G के स्पेसिफिकेशन; Snapdragon 695 के साथ होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco X4 5G जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को गीकबेंच (Geekbench) बेंचमार्किंग साइट पर देख गया है। ये फ़ोन मॉडल नंबर Xiaomi 2201116PI के साथ गीकबेंच लिस्टिंग पर नज़र आया है। इस स्मार्टफोन को इसके अलावा और भी कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इस स्मार्टफोन को Redmi Note 11 Pro 5G का ही रिब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। Poco X4 5G में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट आएगा। ये स्मार्टफोन भारत में Realme 9 Pro और Moto G71 जैसे स्मार्टफोनों के साथ मुकाबला करेगा।

सामने आयी गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार इसमें 6GB की रैम और ओक्टा कोर चिपसेट, जिसका कोडनेम “veux” है, होगा। इस कोडनेम के साथ इस प्रोसेसर को Snapdragon 695 ही बताया जा रहा है। बेंचमार्किंग साइट पर Poco X4 5G का सिंगल कोर स्कोर 688 पॉइंट और मल्टी-कोर स्कोर 2052 पॉइंट है। Redmi ने हाल ही में इसी चिपसेट के साथ Redmi Note 11 Pro 5G को भी चीन में लॉन्च किया है, तो आसार यही हैं कि Poco का ये फ़ोन Note 11 Pro 5G का रिब्रांडेड वर्ज़न हो। जबकि इसी सीरीज़ का दूसरा फ़ोन Redmi Note 11 पहले ही विश्व स्तर पर Poco M4 Pro 5G के नाम से रीब्रैंड करके लॉन्च किया गया है।

Poco X4 5G को किफ़ायती दामों पर जल्दी ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फ़ोन का मॉडल नंबर, रैम और चिपसेट से सम्बंधित जानकारी हमें मिल गयी है। इसके अलावा इसे BIS और FCC पर भी देखा जा चुका है, जहां इसका ग्लोबल वैरिएंट नज़र आया है, जिसका मॉडल नंबर वही है, बस आखिर में इंडिया के लिए I (2201116PI) की जगह G (2201116PG) आपको नज़र आएगा। FCC द्वारा भी अप्रूवल मिल चुका है।

इसी मॉडल नंबर के साथ ये फ़ोन जनवरी में विश्व स्तर पर लॉन्च हुआ है, जहां फ़ीचरों में थोड़ा अंतर भी है। ग्लोबल लॉन्च के दौरान, Redmi Note 11 Pro 5G के तीन स्टोरेज विकल्प देखने को मिले हैं, जिनमें 6GB + 64GB, 6GB + 128GB, और 8GB + 128GB सामने आये। उम्मीद करते हैं कि भारत में भी इसे इन्हीं स्टोरेज विकल्पों के साथ लॉन्च किया जाए।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

ImagePoco भारत में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ पेश करेगा ये फ़ोन, OnePlus, Samsung के फ्लैगशिप फोनों को भी मिलेगी टक्कर

Poco इस साल में Poco X4 Pro और M4 Pro को लॉन्च करने के बाद, F-सीरीज़ का नया डिवाइस लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वो 26 अप्रैल को ग्लोबल मार्किट में अपने नए F-सीरीज़ के डिवाइस और Poco F3 GT के सक्सेसर Poco F4 GT को …

ImagePoco X4 Pro की असल तस्वीरें और पावरफुल फ़ीचर भारतीय लॉन्च से पहले लीक

भारत में अभी Poco M4 Pro लॉन्च हुआ है और अब लगता है कि कंपनी अपनी X-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोन Poco X3 Pro (रिव्यु) का सक्सेसर, Poco X4 Pro होगा। इस स्मार्टफोन का भारतीय वैरिएंट पहले गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है और अब कंपनी ने M4 …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImagePOCO का नया 5G फोन आया सामने, डिस्प्ले और बैटरी बने बड़ी ताकत

POCO ने भारत में 2026 की शुरुआत अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO M8 5G के साथ की है। कंपनी पहले ही इसके लॉन्च को लेकर संकेत दे चुकी थी और अब यह फोन आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। POCO M8 5G को उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.