Poco X4 Pro की असल तस्वीरें और पावरफुल फ़ीचर भारतीय लॉन्च से पहले लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में अभी Poco M4 Pro लॉन्च हुआ है और अब लगता है कि कंपनी अपनी X-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोन Poco X3 Pro (रिव्यु) का सक्सेसर, Poco X4 Pro होगा। इस स्मार्टफोन का भारतीय वैरिएंट पहले गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है और अब कंपनी ने M4 Pro के लॉन्च इवेंट के समय भी इसे टीज़ किया है। xiaomiui द्वारा इस स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुकी हैं। जिस तरह Poco M4 Pro, ग्लोबल मार्किट में लॉन्च हुए Redmi Note 11 का रिब्रांडेड वर्ज़न है, उसी तरह X4 Pro में भी लगभग सभी स्पेसिफिकेशन Redmi Note 11 Pro 5G जैसे ही हैं।

xiaomiui के अनुसार Poco X4 Pro, Redmi Note 11 Pro 5G का ही रिब्रांडेड वर्ज़न होगा,लेकिन इसमें मुख्य कैमरा 64MP का होगा। इस रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाला 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा, Samsung ISOCELL GW3 सेंसर के साथ आएगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S22 सीरीज़ की कीमतें भारत में 72,999 रूपए से शुरू

Poco X4 Pro 1
इमेज क्रेडिट : Smartdroid

इसके अलावा Poco X4 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, इसमें भी आपको ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलने की सम्भावना है।

इसके अलावा Poco के आने वाले इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 67W की फ़ास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसमें Android 11 पर लेटेस्ट MIUI 13 आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ये पढ़ें: Realme 9 Pro सीरीज़ लॉन्च हुई; किफ़ायती दामों में मिलेंगे फ्लैगशिप Sony sensor, लाइट शिफ्ट डिज़ाइन, Android 12 जैसे फ़ीचर

वहीँ प्रचलित टिपस्टर Kacper Skrzypek ने भी पुष्टि की है, कि Xiaomiui द्वारा सामने आयी ये रिपोर्ट सही है, लेकिन इस फ़ोन के ग्लोबल वैरिएंट में 108MP का कैमरा आएगा और भारत में X4 Pro को 64MP मुख्य रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जायेगा।

Poco X4 Pro स्पेसिफिकेशन

इसके अलावा Redmi Note 11 Pro 5G में 6.67-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा हैं, जिनमें मुख्य कैमरा के बारे में हम ऊपर बात कर चुके हैं और बाकी इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए यहां 16MP पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया है।

ये पढ़ें: 2022 के बेस्ट बजट स्मार्टफोन; किफायती रेंज में भारत में उपलब्ध बेहतरीन फ़ोन

अब लगभग यही सारे फ़ीचर Poco X4 Pro में देखने को मिलेंगे। वैसे आप भी हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में आप लय फ़ीचर देखना चाहते हैं या किस कीमत पर इसके लॉन्च की आशा रखते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

ImagePoco X4 और X4 NFC IMEI डेटाबेस पर नज़र आये; जल्दी ही हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के नए स्मार्टफोन भी अब हमें और आपको जल्दी ही देखने को मिल सकते हैं। Poco X4 और Poxo X4 NFC स्मार्टफोनों को हाल ही में IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। IMEI लिस्टिंग से ये तो साफ़ हो गया है कि इन दोनों स्मार्टफोनों पर कंपनी काम कर रही है, …

Imageसामने आये POCO X4 5G के स्पेसिफिकेशन; Snapdragon 695 के साथ होगा भारत में लॉन्च

Poco X4 5G जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को गीकबेंच (Geekbench) बेंचमार्किंग साइट पर देख गया है। ये फ़ोन मॉडल नंबर Xiaomi 2201116PI के साथ गीकबेंच लिस्टिंग पर नज़र आया है। इस स्मार्टफोन को इसके अलावा और भी कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इस स्मार्टफोन को Redmi …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.