Poco X4 और X4 NFC IMEI डेटाबेस पर नज़र आये; जल्दी ही हो सकते हैं लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के नए स्मार्टफोन भी अब हमें और आपको जल्दी ही देखने को मिल सकते हैं। Poco X4 और Poxo X4 NFC स्मार्टफोनों को हाल ही में IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। IMEI लिस्टिंग से ये तो साफ़ हो गया है कि इन दोनों स्मार्टफोनों पर कंपनी काम कर रही है, लेकिन लॉन्च में थोड़ा समय लग सकता है। दरअसल, कंपनी ने अभी Poco M4 Pro को लॉन्च करते हुए, इसे साल का आखिरी स्मार्टफोन बताया है। तो इतना ज़रूर है कि ये स्मार्टफोन इस साल में तो पेश नहीं किये जायेंगे।

ये पढ़ें: जानिये Samsung, Xiaomi, Realme, OnePlus, Poco के सभी स्मार्टफोनों के बैटरी रिप्लेसमेंट की कीमतें

IMEI डेटाबेस पर इन दोनों स्मार्टफोनों को मॉडल नंबर 2201116PG और 2201116PI के साथ देखा गया। इनमें जिस मॉडल नंबर के आखिर में G अक्षर है, वो ग्लोबल मार्किट के लिए हो सकता है और जिस मॉडल नंबर के आखिर में I अक्षर है, वो भारतीय बाज़ार के लिए होगा। बताया जा रहा है कि NFC वैरिएंट को विश्व स्तर पर उतारा जायेगा, जबकि Poco X4 भारत में लॉन्च होगा।

हाल ही में कंपनी ने चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11 को भारत में Poco M4 Pro 5G के रूप में लॉन्च किया है। अब आसार हैं कि Poco X4 भी चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11 Pro का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा। Poco X3 जो पिछले साल सितम्बर में आया था, अब उसका सक्सेसर X4 जल्दी ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Redmi Note 11T 5G के स्पेसिफिकेशन इंडिया लॉन्च से एक हफ्ते पहले सामने आये

हालांकि ये एक छोटी सी लीक है, लेकिन अब जब चर्चा शुरू हुई है, तो स्पेसिफिकेशनों को लेकर भी अफवाहें और लीक जल्दी ही सामने आएंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

Imageइस दिन लॉन्च होंगे Xiaomi 12X और Xiaomi 12; यहां जानें पूरी ख़बर

Xiaomi के 12X की लीक पहले भी सामने आ चुकी है, जिसमें सामने आया है कि कंपनी जल्दी ही Xiaomi 12 और 12X के लॉन्च की तैयारी कर रहा है और इन्हें पहले चीन में लॉन्च किया जायेगा। और अब ताज़ा रिपोर्ट जो सामने आ रही हैं, उनके अनुसार कंपनी इन दोनों स्मार्टफोनों से 12 …

Imageभारत में जल्दी ही इस नए नाम से लॉन्च होगा Redmi Note 11 Pro

Redmi Note 11 सीरीज़ हाल ही में चीन में लॉन्च हुई है और अब नवंबर में ये भारत में दस्तक देगी। हालांकि उम्मीद ये है कि इस सीरीज़ के फ़ोन भारत में अलग-अलग नामों के साथ एंट्री ले सकते हैं। कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि Redmi Note 11 सीरीज़ का Pro वैरिएंट अब जल्दी ही …

ImageOnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

OnePlus का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में ये फोन UAE की TDRA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके बाद इसकी चर्चा तेज़ हुई और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। इससे पहले OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM साइट पर …

ImageGoogle Pixel 10a का पूरा लुक लीक, लॉन्च से पहले ही खुल गए सारे राज़

Google का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। 18 फरवरी को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले इसके हाई-रेज़ोल्यूशन रेंडर्स लीक हो गए हैं, जिनसे फोन का पूरा डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स सामने आ चुके हैं। Pixel 9a के सक्सेसर के तौर पर आने वाला यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.