Geekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Geekbench 6 पर “2511FPC34G” मॉडल नंबर वाला डिवाइस दिखाई दिया है, जिसे Poco X8 Pro माना जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार, इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 1708 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6297 पॉइंट हासिल किए हैं। ये स्कोर बताते हैं कि परफॉर्मेंस सिर्फ नाम की नहीं, दमदार होने वाली है।

ये पढ़ें: Pixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

चिपसेट की बात करें तो इसमें 3.40GHz प्राइम कोर, तीन 3.20GHz परफॉर्मेंस कोर और चार 2.20GHz एफिशिएंसी कोर देखने को मिले हैं। माना जा रहा है कि यह MediaTek Dimensity 8500 Ultra पर आधारित हो सकता है – जो इस प्राइस रेंज में मजबूत दावेदार माना जाता है।

लिस्टिंग से यह भी साफ है कि फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलेगा और कम से कम 12GB RAM के साथ आएगा।

बैटरी बनेगी सबसे बड़ा हथियार?

लीक्स के अनुसार ग्लोबल वेरिएंट में करीब 6,500mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि चीन वर्जन में 7,560mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी संभव है।

संभावित फीचर्स में 6.59-इंच 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड और 20MP फ्रंट कैमरा शामिल हो सकते हैं। स्टोरेज UFS 4.1 तक जा सकती है और IP68/IP69K रेटिंग भी देखने को मिल सकती है।

अगर ये स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो Poco X8 Pro मार्च 2026 में लॉन्च के साथ Realme और Redmi के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। अब नजरें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

ImagePOCO X8 Pro Max Hands-On: 9000mAh बैटरी और दमदार परफॉरमेंस का कॉम्बो

POCO X8 Pro Max, POCO की नई X8 सीरीज़ का सबसे पावरफुल डिवाइस है, और पहली नज़र में ही लगता है कि कंपनी भारत में X सीरीज़ की भूमिका को थोड़ा बदल रही है। अब तक POCO की F सीरीज़ परफॉरमेंस पर आधारित हाई एन्ड सेगमेंट को संभालती थी, जबकि X सीरीज़ उससे थोड़ा नीचे …

ImagePOCO X8 Pro सीरीज़: 9000mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल की परफॉरमेंस, जानें क्या होंगी कीमतें

POCO ने भारत में अपनी नई POCO X8 Pro सीरीज़ को अपडेट करते हुए POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। लेकिन इस बार कहानी सिर्फ यहाँ तक सीमित नहीं है, कंपनी ने Marvel के फैंस के लिए Iron Man Edition भी पेश किया है, जो इस लॉन्च को थोड़ा …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products