क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 780G हुई 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच, XIaomi Mi 11 Lite में होगी सबसे पहले इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्वालकॉम ने आज एक नयी 700 सीरीज चिपसेट स्नैपड्रैगन 780G को लांच कर दिया है। यह लेटेस्ट चिपसेट और भी बेहतर AI परफॉरमेंस, बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस और 5G सपोर्ट जैसे पॉइंट्स को ध्यान में रख कर पेश की गयी है।

ओक्टा-कोर आर्किटेक्चर पर आधारित होने पर, स्नैपड्रैगन 780G साफ़ तौर पर स्नैपड्रैगन 768 चिपसेट का एक अपग्रेड मॉडल है और मिड रेंज 5G फ़ोनों के लिए मार्किट में उतारा गया है। जर्मन ब्लॉग WinFuture के अनुसार अपकमिंग Xiaomi MI 11 Lite में आपको यह चिपसेट देखने को मिल सकती है। Mi 11 Lite 29 मार्च को Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra के साथ पेश किया जायेगा।

Qualcomm Snapdragon 780G के फीचर

फ्लैगशिप ग्रेड स्नैपड्रैगन 888 की ही तरह 780G भी 5nm प्रोसेस नोड पर आधारित है। प्रोसेसर पर 8 कोर CPU कोर मिलती है जिसमे ARM कोर्टेक्स A78@2.4GHz दो कोर तथा 6 कोर्टेक्स A55@1.88Ghz इस्तेमाल की गयी है। क्वालकॉम की यह नयी चिपसेट सैमसंग के द्वारा बनाई गयी है।

स्नैपड्रैगन 780G के साथ ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 642 GPU का इस्तेमाल किया है जो पिछले SD768 से बेहतर है। गेमिंग पसंद करने वालो के लिए यह चिपसेट अच्छी हिया क्योकि यह नया GPU आपको 10 बिट HDR रेज़ोलुशन का सपोर्ट देती है।

स्नैपड्रैगन 780G पहली 700 सीरीज चिपसेट है जिसमे Spectra 570 का इस्तेमाल किया गया है। ISP (इमेज सिग्नल प्रोसेसर) आपको एक समय में अलग अलग कैमरा इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। चिपसेट लो लाइट में बेहतर इमेज आउटपुट के साथ HDR10+ और 4K रेज़ोलुशन में विडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट देती है।

क्वालकॉम ने 5G कनेक्टिविटी के लिए स्नैपड्रैगन X53 मॉडेम का यूज़ किया है। यह मॉडेम 3Gbps तक की डाउनलोड स्पीड sub-6 Ghz नेटवर्क पर प्राप्त करने का दावा करता है। टॉप एंड स्नैपड्रैगन 888 के जैसे यहाँ ब्लूटूथ 5.2, WiFi 6 और WiFi 6E कनेक्टिविटी का ऑप्शन दिया है।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Imageक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 हो सकती है कोर्टेक्स-X2 के साथ जल्द लांच, मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 3.09Ghz हो सकती है

क्वालकॉम ने अभी हाल ही में स्नैपड्रैगन 888 प्लस को पेश किया था लेकिन अभी से इसके नए एडवांस अपग्रेड से जुडी जानकारी सामने आने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की अगली फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट स्नैपड्रैगन 898 होगी। पहले अफवाहों के हिसाब से यह SD895 होने वाली थी लेकिन अब चिपसेट के नाम के …

ImageXiaomi Mi 11 होगा स्नैपड्रैगन 888 के साथ 28 दिसम्बर को लांच

स्नैपड्रैगन 888 के लांच होने के बाद से ही सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स में इसको सबसे पहले इस्तेमाल करने की होड़ सी लग गयी है। इसी क्रम में शाओमी के सीईओ Lei Jun ने कहा था की MI 11 में आपको यह चिपसेट देखने को मिलेगी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार स्नैपड्रैगन 888 के साथ MI …

ImageRealme P4 Lite 5G लॉन्च: अब बेहद सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगी

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसका 4G वर्जन पिछले महीने ही पेश किया गया था, और अब कंपनी ने इसे 5G के साथ अपग्रेड कर दिया …

ImageXiaomi 17 और 17 Ultra ग्लोबल लॉन्च, इस दिन होगी भारत में एंट्री

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में आयोजित MWC 2026 इवेंट के दौरान ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन पहले 2025 के अंत में चीन में लॉन्च हुए थे, और अब कंपनी इन्हें यूरोप, यूके और अन्य देशों में उपलब्ध …

Discuss

Be the first to leave a comment.