Qualcomm Tech Summit 2021 में लॉन्च हो सकता है Snapdragon 898; मुख्य फ़ीचर हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm ने अपने इस साल के Tech Summit की घोषणा कर दी है। ये कंपनी का सालाना और बड़ा इवेंट है, जिसमें इस बार नए फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 888 के सक्सेसर Snapdragon 898 से पर्दा उठने की उम्मीद है। ये इवेंट 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा और Qualcomm के पिछले सालों में हुए इस इवेंट को देखते हुए आसार हैं कि कंपनी 30 नवंबर को ही Snapdragon 898 चिपसेट को प्रस्तुत करेगी।

वैसे इस नए चिपसेट को लेकर पहले भी कई लीक और अफवाहें आ चुकी हैं, जिनके अनुसार इसका मॉडल नंबर SM8450 है और इसे Samsung के 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये चिपसेट अपने प्रेडेसर के मुकाबले काफी फ़ास्ट होगा।

Snapdragon 898 के स्पेसिफिकेशन

Snapdragon 898 से सम्बंधित एक मुख्य लीक भी सामने आयी है। हाल ही में कहीं एक फ़ोन देखा गया है जो Snapdragon 898 चिपसेट पर चलता है। इसमें डिवाइस इन्फो HW ऐप (Device Info HW app), इसकी डिस्प्ले पर नज़र आ रही है, जिसमें नए चिपसेट की पूरी कॉन्फ़िगरेशन सामने आ गयी है। इसे आप नीचे तस्वीर में भी देख सकते हैं।

इस लीक हुई तस्वीर के अनुसार ट्राई-क्लस्टर सीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। इसमें मुख्य कोर की स्पीड 3.0 GHz है। इसके अलावा तीन Cortex-A710 कोर हैं जिनकी स्पीड 2.5 GHz है और बाकी चार एफिशिएंट Cortex-A510 कोर की क्लॉक स्पीड 1.79 GHz होगी।

हालांकि आने वाले समय में अगले फ्लैगशिप चिपसेट जो भी हों, उनमें आपको लगभग समान CPU ही मिलेगा, लेकिन Qualcomm के इस नए चिपसेट के साथ GPU अलग होगा और इस बार Snapdragon 898 के साथ Adreno 730 GPU आने की खबरें आ रही हैं। अफवाहों की मानें तो इस नए GPU के साथ 4nm प्रोसेस तकनीक, 20% से ज़्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा।

हालांकि यहां तस्वीर में इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें आपको X65 5G मॉडम भी मिलेगा, जिसके साथ आपको 10 Gbps तक की स्पीड मिलने के आसार हैं।

हालांकि अभी ये सामने नहीं आया है कि ये फ़ोन कौन सा है या इस नए चिपसेट के साथ आने वाला सबसे पहला स्मार्टफोन कौन-सा होगा। लेकिन गीकबेंच पर एक Vivo का फ़ोन नज़र आया है, जो इस चिपसेट पर चलता है, लेकिन नाम का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है।

अगले साल ज़्यादातर फ़्लैगशिपों में आपको यही चिपसेट देखने को मिलेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageSnapdragon 898 नहीं, बल्कि ये होगा नए Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट का नाम; 30 नवंबर को होगा लॉन्च

Qualcomm के इस साल के Tech Summit की जबसे घोषणा हुई है, तभी से कंपनी ने अगले फ्लैगशिप चिपसेट की भी कहानियाँ बनने लगी हैं। बताया जा रहा है कि इस बार ये कंपनी अपने फ्लैगशिप चिपसेट में कई बड़े बदलाव ला सकती है। लेकिन कंपनी ने आज नए चिपसेट को लेकर पहली बार एक …

ImageSnapdragon 7 Gen 2 की स्पेक्स लीक, जल्दी ही हो सकता है लॉन्च

Qualcomm का Snapdragon Summit नवंबर में होता है और लगता है कि इस बार की भी तैयारी कंपनी ने शुरू कर दी है। Qualcomm की तरफ से इस बार 15 नवंबर 2022 को Snapdragon इवेंट हवाई (Hawai)में होने जा रहा है, जहां कंपनी अपना फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 और मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 7 …

ImageFoldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products