Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा, क्या realme GT 8 Pro होगा सबसे बड़ा अपग्रेड?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme अपने अगले फ्लैगशिप realme GT 8 Pro को अक्टूबर 2025 में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ ज़बरदस्त फीचर पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं। इन फीचरों के कारण फोन काफी चर्चा में है। दिलचस्प बात ये है कि realme इस बार कैमरा को लेकर खेल बदल सकता है। क्यों ? क्योंकि GT 8 Pro पहला फोन होगा जिसमें 200MP periscope telephoto कैमरा मिलेगा।

जी हाँ! इस कैमरा फीचर के अलावा, इसमें और भी ऐसे ही दिलचस्प फीचर हैं। आइये विस्तार से इनके बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Earbuds में ऐसा फीचर पहली बार: Nothing Ear 3 का केस अब करेगा कॉलिंग और रिकॉर्डिंग

realme GT 8 Pro में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5

GT 8 Pro को पावर देने के लिए Qualcomm का आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा, जिसे Geekbench AI benchmarks पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ 16GB RAM और Android 16 मिलेगा। लीक के अनुसार, इस फोन में 7,500 या 8,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है।

फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल रोबोट-स्टाइल डिज़ाइन के साथ आएगा, जिसमें दो सर्कुलर लेंस और एक स्क्वायर पेरिस्कोप यूनिट होगी। डिस्प्ले की बात करें तो, ये 6.78-इंच के फ्लैट 2K LTPO स्क्रीन से लैस होगा। ये GT 7 Pro की 1.5K डिस्प्ले पर एक अच्छा अपग्रेड है। साथ ही इसमें आपको अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग भी देखने को मिलेगी।

realme GT 8 Pro
कैमरा

Realme GT 8 Pro में इस बार एक बड़ा अपग्रेड जो मिलने वाला है, वो है 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा। है। हालांकि इसके अलावा इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मौजूद होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, realme ने इस सीरीज़ के लिए Ricoh के साथ पार्टनरशिप भी की है, जो इमेज क्वॉलिटी को और बेहतर बना सकती है।

ये पढ़ें: Flipkart ने दाम ऐसे गिराए कि iPhone 16 Pro Max बना ‘ड्रीम डील’

realme GT 8 Pro कब होगा लॉन्च?

GT 8 Pro अक्टूबर में सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। इसके बाद भारत में नवंबर तक एंट्री का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी ने चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू कर दिए हैं, जिनमें शुरुआती खरीदारों को एक्सटेंडेड वारंटी और फ्री GT 8 Pro जीतने का मौका भी मिल रहा है।

कीमतों की बात करें तो, भारत में इसकी कीमत ₹60,000 तक या उससे कम रहने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRealme GT 8 Pro का जादू – पहली बार दिखेगा ऐसा कैमरा डिज़ाइन, जिसने सबको चौंकाया

Realme GT 8 Pro की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ये फोन एक फ्लैगशिप फोन होगा, जिसकी घोषणा कंपनी कर चुकी है। इस फोन का सबसे तगड़ा फीचर होगा – Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट। लेकिन इसके अलावा इसमें और भी एक अनोखा फीचर है, जिसने सबको चौंका दिया है। अगर …

Imageएक्सक्लूसिव: Realme GT 8 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

Realme GT 8 Pro ने अपने चाइना लॉन्च के साथ ही टेक दुनिया में हलचल मचा दी थी। फोन के स्पेक्स काफी शानदार हैं। लेकिन Realme फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था की ये इंडिया में कब लॉन्च होगा? अब इसका जवाब मिल गया है। भरोसेमंद टेक इनसाइडर योगेश ब्रार के मुताबिक, Realme …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

ImageRealme GT 8 Pro Hindi Review: स्वैप होने वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ क्या ₹73,000 में ये सबसे पावरफुल फ्लैगशिप है? जानें सच

realme GT 8 Pro इस्तेमाल करते ही यह महसूस होता है कि realme इस बार एक अलग दिशा में आगे बढ़ी है। यह फोन GT 7 Pro की कॉपी नहीं है, बल्कि ज़्यादा फोकस्ड, ज़्यादा बेहतर और कई मामलों में ज़्यादा ambitious लगता है। कंपनी ने अपने गेमिंग वाली पहचान को इस बार कैमरा, डिज़ाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products