Realme GT Neo 6 और Realme GT Neo 6 Pro के स्पेसिफिकेशन घोषणा से पहले ही लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपने आगामी Realme GT Neo सीरीज़ को लॉन्च करने की योजना बनाने में जुटा है, लेकिन इससे पहले ही उसके Realme GT Neo 6 और Realme GT Neo 6 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। ट्विटर पर लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि Realme GT Neo 6 में MediaTek Dimensity चिपसेट लगी हो सकती है, जबकि Realme GT Neo 6 Pro में Snapdragon प्रोसेसर हो सकता है।

ये पढ़ें : OTT पर मौजूद 5 Best Political Web Series, इनको राजनीति के शौकीन जरूर देखें

कंपनी Realme GT Neo सीरीज़ के ये नए स्मार्टफोन चीन के बाज़ार में जल्दी ही उतार सकती है। हालांकि, इन जानकारियों को नाममात्र का ही माना जा रहा है क्योंकि कंपनी ने अब तक Realme GT Neo 5 सीरीज़ के उत्तराधिकारी को लॉन्च करने की किसी तरह की घोषणा नहीं की है।

टिपस्टर एलेक्स ने ट्विटर पर Realme GT Neo सीरीज़ के प्रोसेसर सहित कुछ जानकारियां दी हैं। उनके अनुसार, इस सीरीज़ में 2 नए फोन शामिल होंगे। Realme GT Neo 6 में MediaTek Dimensity 9000 series की चिपसेट और Realme GT Neo 6 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर लगा हो सकता है।

हाल ही में Realme GT Neo 6 का डिजाइन लीक हुआ था। अनुमान लगाया गया है कि Realme GT Neo 6 में एलईडी फ्लैश के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा होगा। इसका बैक पैनल डुअल-टोन का होगा। स्मार्टफोन को TENAA (चीनी टेलीकॉम अथॉरिटी) पर भी देखा गया है, जिससे आधिकारिक तस्वीरों और मॉडल नंबरों का खुलासा हुआ है।

TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि आने वाले स्मार्टफोनों के मॉडल नंबर RMX3823 और RMX3820 होंगे। ये मॉडल नंबर Realme GT Neo 6 और GT Neo 6 Pro स्मार्टफोनों के हो सकते हैं। TENAA लिस्टिंग के जरिए सामने आई तस्वीरें पहले देखे गए रेंडर्स के समान हैं। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखे जा सकते हैं।

ये पढ़ें : OnePlus Nord 3 5G रिव्यु: मिड-रेंज में एक धमाकेदार एंट्री

Realme GT Neo 6 और Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक के अनुसार, Realme GT Neo 6 में 100W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैट्री हो सकती है। इसे 16GB रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ उतारा जा सकता है। वहीं, Realme GT Neo 6 Pro में 240W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैट्री होने की संभावना है। डिवाइस में 24GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज आने के आसार हैं। GT Neo 6 में पतले बेजेल्स के साथ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 1.5K+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि …

ImageRealme के ज़बरदस्त फ़ोन Realme GT Neo 4 में मिलेगा 144HZ डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन लीक

Realme 10 सीरीज़ इसी महीने में आने वाली है। साथ ही कंपनी मिड-रेंज में अपना पावरफुल फ़ोन Realme GT Neo 4 भी जल्दी लॉन्च कर सकती है। पहले इस स्मार्टफोन के चीन की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखे जाने की ख़बर भी आयी थी और अब पॉपुलर चीनी टिपस्टर Digital Chat Station ने भी Weibo पर …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.