Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro भारत में 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में Realme अपने नए किफायती Narzo 60 सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सीरीज़ में Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro शामिल होंगे। इन दोनों फोनों को 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की अपनी भारतीय वेबसाइट और Amazon India पर फोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : OPPO Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार

Realme अपने लॉन्च इवेंट को सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से लाइव स्ट्रीम भी करने वाला है। हालांकि, स्मार्टफोन के नाम की पुष्टि के अलावा कंपनी ने कीमत सहित कोई और भी जानकारी नहीं दी है। फिर भी टीज़र में ये स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहे हैं। इनमें 1TB तक की स्टोरेज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें आप 2.5 लाख तस्वीरें स्टोर कर सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि मई में चीन में पेश किए गए Realme 11 5G के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में Realme Narzo 60 5G को लॉन्च किया जायेगा।

स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo 60 5G में 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके बेस वैरिएंट का डिज़ाइन Realme 11 5G से मिलता जुलता हो सकता है। माइक्रोसाइट के अनुसार, इस स्मार्टफोन को पतले बेजेल्स और 61-डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले के साथ टीज़ किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शुरुआती कीमत का आकलन 20,000 रुपये के आसपास लगाया जा रहा है। यह Android 13 आधारित Realme UI 4.0 स्किन के साथ भारत में लॉन्च हो सकता है।

इसमें MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर हो सकता है। फ़ोन में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले आने के आसार हैं और डिस्प्ले में 8MP का पंच-होल सेंसर मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैट्री, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। लिस्टिंग में फ़ोन को आप 8GB रैम के साथ देख सकते हैं, लेकिन आ रही खबरों के अनुसार कंपनी इसे 6GB रैम विकल्प में भी लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें : Amazon India पर मौजूद 5G सपोर्ट वाले सबसे किफायती 5 स्मार्टफोन, यहां देखें

स्मार्टफोन चमकीले नारंगी रंग में टेक्सचर्ड लेदर बैक के साथ दिखाई देता है। यह संभवतः एक वीगन लेदर बैक है क्योंकि Realme इसे ऑनलाइन टीज़ कर रहा है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाईं ओर स्थित हैं। हालांकि, अब तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये डिजाइन Realme Narzo 60 या Realme Narzo 60 Pro या दोनों फोन का है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageRealme Narzo 20 सीरीज होगी 21 सितम्बर को इंडिया में लांच

Realme ने इस साल की शुरुआत में अपनी नयी बजट स्मार्टफोन सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफ़ोनों को भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही फोन मार्किट में दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। IFA 2020 टेक्नोलॉजी फेयर में कंपनी ने कहा था कि वो Realme Narzo 20 सीरीज पर …

Imageभारत में लॉन्च होने के लिए Realme Narzo 60 सीरीज़ का टीज़र आया, Amazon पर होगी बिक्री

Realme भारत में अपनी Realme Narzo 60 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए कमर कस चुका है। कंपनी ने “Mission Narzo” टैगलाइन के साथ इसे आज से टीज़ करना शुरू कर दिया है। Narzo 60 सीरीज़ के स्मार्टफोन Amazon के माध्यम से ख़रीदे जा सकेंगे और इसी ई-कॉमर्स वेबसाइट ने पहले टीज़र की तस्वीरें साझा की …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

Discuss

Be the first to leave a comment.