भारत में लॉन्च होने के लिए Realme Narzo 60 सीरीज़ का टीज़र आया, Amazon पर होगी बिक्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme भारत में अपनी Realme Narzo 60 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए कमर कस चुका है। कंपनी ने “Mission Narzo” टैगलाइन के साथ इसे आज से टीज़ करना शुरू कर दिया है। Narzo 60 सीरीज़ के स्मार्टफोन Amazon के माध्यम से ख़रीदे जा सकेंगे और इसी ई-कॉमर्स वेबसाइट ने पहले टीज़र की तस्वीरें साझा की हैं, जो आने वाले Narzo सीरीज़ के बारे में कुछ जानकारियां देती हैं। इस टीज़र में कंपनी ने फ़ोन की स्टोरेज के बारे में बताया है। अब जब पहले टीज़र सामने आ गया है, तो आसार हैं कि ये सीरीज़ भी जुलाई में भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में दस्तक दे सकती है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली मेट्रो में जल्द मिलेगा टोकन के लिए लाइन में लगने से छुटकारा, मोबाइल से कर सकेंगे यात्रा

Amazon पर आए टीज़र के मुताबिक, Realme Narzo 60 सीरीज़ के स्मार्टफोन को सबसे ज़्यादा स्टोरेज के साथ पेश किया जायेगा, जिसमें 2,50,000 से अधिक फोटो स्टोर करने का स्पेस होगा। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि वह 22 जून को Narzo 60 लाइनअप के बारे में कोई बड़ी जानकारी देंगे। अभी इसकी लॉन्च की तारीख़ आधिकारिक रूप से सामने नहीं आयी है, तो आसार हैं कि कंपनी 22 जून को इसी की घोषणा करे।

Narzo 60 सीरीज़ के बारे में ज़्यादा जानकारी तो सामने नहीं आयी है, लेकिन इसमें एक स्मार्टफोन को भारत में Realme 11 5G के रिब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज़ का एक फ़ोन Realme Narzo 60 5G Geekbench लिस्टिंग पर भी नज़र आ चुका है।

Realme Narzo 60 के स्पेसिफिकेशन

Narzo 60 में 6.43-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आ सकता है। डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसकी डिवाइस में MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः iQOO Neo 7 Pro दो रंगों में होगा लॉन्च, रैम और स्टोरेज का भी हुआ खुलासा

Realme Narzo 60 सीरीज़ के स्मार्टफोनों में डेडिकेटेड microSD कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है। इसके अलावा हैंडसेट में 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP आने के आसार हैं। इसमें 5000mAh की बड़ी बैट्री और 33W फास्ट चार्जिंग आने की संभावना है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageRealme Narzo 20 सीरीज होगी 21 सितम्बर को इंडिया में लांच

Realme ने इस साल की शुरुआत में अपनी नयी बजट स्मार्टफोन सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफ़ोनों को भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही फोन मार्किट में दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। IFA 2020 टेक्नोलॉजी फेयर में कंपनी ने कहा था कि वो Realme Narzo 20 सीरीज पर …

ImageRealme ने Narzo 50 सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की; साथ में Realme Band 2 और Realme TV Neo 32 भी देंगे दस्तक

Realme एक बार फिर अपने अगले इवेंट के साथ भारत में धूम मचाने को तैयार है। हाल ही में ब्रैंड ने अपना लैपटॉप Realme Book Slim भारत में लॉन्च किया, फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 5G (रिव्यु) भी अभी कुछ ही दिनों पहले आया है। और अब कंपनी एंट्री-लेवल Narzo 50 सीरीज़ को भारत में लॉन्च …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.