realme Narzo 80 Lite जल्द मचाएगा भारत में बवाल, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स रिवील

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme भारत में अपना एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन realme Narzo 80 Lite 5G लॉन्च करने वाला है, जिसको Narzo 80x और Narzo 80 Pro के साथ Narzo 80 सीरीज में शामिल किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन के कलर ऑप्शंस, स्टोरेज, कीमत और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon से आए पार्सल पर देखें ये निशान, नहीं दिखा तो पार्सल पहले ही खुल चुका है

realme Narzo 80 Lite 5G कीमत, कलर ऑप्शंस और स्टोरेज

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिसमें 4GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट्स की कीमत 9,999 रुपए हो सकती है, वहीं 6GB + 128GB को 11,999 रुपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है। कलर ऑप्शंस की बात करें, तो फोन को Crystal Purple और Onyx Black इन दो रंगों में पेश किया जा सकता है।

Realme Narzo 80 Lite 5G फीचर्स

कंपनी ने फिलहाल इससे संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

फोन के बैक पैनल पर हमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अतिरिक्त, इसे 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के फीचर्स लगभग realme C73 के समान ही है, फिलहाल फोन के लॉन्च की तारीख से संबंधित जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कंपनी जल्द ही इससे संबंधित जानकारी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: XChat: Elon Musk का नया मैसेजिंग ऐप इन खास फीचर्स के साथ बिटकॉइन लेवल की देगा सिक्योरिटी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है। यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.