Realme P3 Lite 5G की कीमत लॉन्च से पहले Flipkart पर दिखी – क्या इन फीचर्स के साथ इस कीमत पर खरीदेंगे आप?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अब भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Realme P3 Lite 5G को लॉन्च करने जा रहा है। 13 सितम्बर को आने वाला ये स्मार्टफोन Flipkart पर पहले से ही लिस्ट हो चुका है, जहां इसे सभी स्पेसिफिकेशन और कीमतें अब जगज़ाहिर हैं। ये एक लेटेस्ट budget 5G smartphone in India है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 120Hz AMOLED जैसे फीचर दिए गए हैं। आइये इसकी कीमतें भी जानते हैं।

ये पढ़ें: क्या Samsung Galaxy F17 5G बनेगा बेस्ट बजट 5G फोन? देखें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Realme P3 Lite की कीमत

Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹12,999 और 6GB RAM + 128GB वेरिएंट ₹13,999 में मिलेगा। साथ ही Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% तक का कैशबैक भी दिया जाएगा। फोन को Lily White (सफेद), Purple Blossom (बैंगनी) और Midnight Lily (गुलाबी) रंगों में आप खरीद सकते हैं।

Realme P3 Lite स्पेसिफिकेशन

Realme P3 Lite 5G specifications की बात करें तो, इसमें 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। ये फोन Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीँ MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर के साथ इसमें आपको रोज़ के कामों के लिए भरोसेमंद परफॉरमेंस मिलेगी।

कैमरा सेटअप में, ये फोन 32MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा से लैस है। फोन सिर्फ 7.94mm पतला है, लेकिन इसके बावजूद इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये फोन 833 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 54.1 घंटे का टॉक टाइम दे सकता है।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 9 पर धांसू ऑफर, जानें पूरी डिटेल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

ImageRealme P4 Lite 5G लॉन्च: अब बेहद सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगी

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसका 4G वर्जन पिछले महीने ही पेश किया गया था, और अब कंपनी ने इसे 5G के साथ अपग्रेड कर दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.