Realme P3 Lite 5G लॉन्च डेट कन्फर्म, इतनी स्लिम बॉडी में 6000mAh बैटरी देखकर चौंक जाएंगे आप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपनी P3 सीरीज़ में नया फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने नए Realme P3 Lite 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। ये फोन 13 सितंबर को पेश किया जाएगा और कंपनी का दावा है कि ये 10,000 से कम में 6000mAh बैटरी के साथ सबसे पतला फोन (slimmest smartphone with 6000mAh battery under Rs 10,000) होगा। Realme P सीरीज़ का ये नया डिवाइस किफायती प्राइस में दमदार फीचर्स लेकर आ रहा है। आइये लॉन्च से पहले इसके कुछ मुख्य फीचर जान लेते हैं।

ये पढ़ें: Best camera phone under 25000 (25,000 से कम में बेहतरीन कैमरा फोन)

Realme P3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन

Realme P3 Lite 5G में 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन सिर्फ 7.94mm मोटा है और 197 ग्राम वज़न के साथ आएगा।

कंपनी ने इसे तीन Lily White (सफेद), Purple Blossom (बैंगनी) और Midnight Lily (गुलाबी) रंगों में लिस्ट किया है।

ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ आएगा। और इसमें 4GB और 6GB RAM वेरिएंट मिलेंगे, साथ ही 128GB स्टोरेज। फोन में 18GB तक की Dynamic RAM expansion यानि वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है।

Realme P3 Lite

इसे कंपनी realme UI 6.0 जो Android 15 पर आधारित है, के साथ पेश करेगी।

Realme के इसके कैमरा के बारे में भी जानकारी दे दी है। ये फोन 10,000 से कम कम 32MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें AI फीचर्स और Rainwater Smart Touch जैसी टेक्नोलॉजी दी है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से ऑपरेट हो सकेगी।

ये फोन IP64 रेटिंग (धुल और हल्की बौछार से सुरक्षा) और MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ मज़बूत भी है।

ये पढ़ें: Realme 15T 5G भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ

Realme P3 Lite 5G में 6000mAh की बैटरी को कंपनी के कन्फर्म कर दिया है। ये 45W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये 54 घंटे से ज़्यादा टॉकटाइम और करीब 833 घंटे स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।

कुल मिलाकर, Realme P3 Lite 5G उन यूज़र्स के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है जो budget 5G smartphone in India की तलाश में हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageRealme P4 Lite 5G लॉन्च: अब बेहद सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगी

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसका 4G वर्जन पिछले महीने ही पेश किया गया था, और अब कंपनी ने इसे 5G के साथ अपग्रेड कर दिया …

ImageSamsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं। Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत …

Image10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है। यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार …

ImageOnePlus ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत देखकर आप भी चौंक जाएंगे

OnePlus ने चीन में अपनी नई Turbo 6 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी है, जो अब तक के कमर्शियल स्मार्टफोनों में आने वालो सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। इसके साथ ही कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.