realme P3 Pro इस यूनिक डिजाइन के साथ रात को करेगा ग्लो, 18 फरवरी को हो रहा लॉन्च, देखें तस्वीर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme 18 फरवरी को भारत में realme P3 Pro लॉन्च करने वाला है। पहले ही इस फोन से संबंधित कई लीक्स सामने चुके हैं, लेकिन हाल ही में realme P3 Pro कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार एक यूनिक डिजाइन को इस फोन में शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: 16000 से कम कीमत में AMOLED डिस्प्ले वाले 6GB RAM फोन, अभी है लेने का सही मौका

realme P3 Pro कलर ऑप्शंस

हाल ही में इसके कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार इसे भारत में तीन एक्सक्लूसिव रंगों में पेश किया जा सकता है। इसमें Nebula Glow, Saturn Brown और Galaxy Purple ये तीन कलर ऑप्शंस शामिल हैं।

इनमें से इसके Nebula Glow कलर ऑप्शन को एक यूनिक डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें ल्यूमिनस कलर चेंजिंग फाइबर का उपयोग किया गया है, जिससे इस फोन का बैक पैनल अंधेरे में बिलकुल एक रेडियम की तरह चमकने लगेगा।

realme P3 Pro Nebula Glow color

हालांकि इसमें एक यूनिक टेक्सचर का उपयोग किया गया है जिससे उस टेक्सचर की डिजाइन में आपको ये ग्लो देखने को मिलेगा। ये बिलकुल हाल ही में लॉन्च हुए realme 14 Pro के समान ही है, जो कम टेंपरेचर में अपना रंग बदल लेता है। इतना ही नहीं, इसके कलर ऑप्शन के साथ टीजर में इसके बड़े गोलाकार कैमरा मॉड्यूल और राउंडेड एजेस को भी दिखाया गया है।

realme P3 Pro फीचर्स

अन्य जानकारी के अनुसार इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड एजफ्लो डिस्प्ले दिया जा सकता जा है। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें GT Boost तकनीक का भी उपयोग किया गया है।

फोन 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें हिट मैनेजमेंट के लिए 6050mm2 VC कूलिंग चैंबर का उपयोग किया गया है। फोन IP66/68/69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: OPPO Find X8 Mini जल्द हो रहा Vivo X200 Pro Mini की टक्कर में लॉन्च, फीचर्स लीक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 240Hz डिस्प्ले की चर्चा

OnePlus 16 को लेकर नया लीक सामने आया है और इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 9000mAh तक की बैटरी और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे बड़े अपग्रेड दे सकती है। ऐसे समय में जब OnePlus को लेकर बंद …

Imagerealme P3 Pro 18 फरवरी को भारत में हो रहा लॉन्च, GT Boost तकनीक के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

काफी इंतेज़ार के बाद अब realme ने प्रेस रिलीज के माध्यम से realme P3 Pro के लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है। इस फोन को 18 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस सेगमेंट का ये पहला फोन है, जिसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट का उपयोग …

Imagerealme P3 Ultra लूनार डिजाइन के साथ अंधेरे में चमकेगा, इस तारीख को काफी कम कीमत पर हो रहा है लॉन्च

realme अपनी P3 सीरीज में दो नए मॉडल्स P3 Ultra और P3 को शामिल करके सीरीज को बढ़ा रहा है। इन दोनों फोन्स को कंपनी 19 मार्च को लॉन्च करने वाली है। ये कंपनी का P सीरीज का पहला “Ultra” मोनिकर होने वाला है, जिसे कुछ खास फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। …

ImageMotorola Edge 70 Pro लॉन्च: बड़ी बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले के साथ, लेकिन कुछ कटौती भी

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mototrola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। पिछले Edge 60 Pro के मुकाबले इस बार कंपनी ने कुछ ज़रूरी सुधार किए हैं, जैसे ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज़ स्टोरेज और बड़ी बैटरी। हालांकि, इसके साथ कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। इस बार फोन में टेलीफोटो कैमरा …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products