realme P3 Pro 18 फरवरी को भारत में हो रहा लॉन्च, GT Boost तकनीक के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी इंतेज़ार के बाद अब realme ने प्रेस रिलीज के माध्यम से realme P3 Pro के लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है। इस फोन को 18 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस सेगमेंट का ये पहला फोन है, जिसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट का उपयोग किया गया है, आगे इससे संबंधित अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 10000 से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स, जिनमें मिलेंगे धांसू फीचर्स

realme P3 Pro फीचर्स

ये इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें क्वाड कर्व्ड एजफ्लो डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। परफॉरमेंस की बात करें, तो फोन 4nm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, और इसका Antutu स्कोर 800K से ज्यादा है।

इस चिपसेट के साथ इस फोन में स्मूद मल्टीटास्किंग मिलने वाली है। इसके अतिरिक्त, CPU की परफॉरमेंस में 20% तक और GPU की परफॉरमेंस में 40% तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

हैवी टास्क या गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 6050mm² VC कूलिंग चैंबर को शामिल किया हुआचा, जिससे स्टेबल परफॉरमेंस और हाइट फ्रेम रेट मिले। फोन 6000mAh की टाइटन बैटरी के साथ पेश किया जाएगा, और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

मिलेगी GT Boost तकनीक

क्रेडिट: realme

फोन में KRAFTON के साथ साझेदारी में बनाई गई GT Boost तकनीक का उपयोग किया गया है, जो इसे BGMI के लिए एक बेहतर फोन बनाती है। इस तकनीक के अंतर्गत AI Ultra-Steady Frames, Hyper Response Engine, AI Ultra Touch Control, और AI Motion Control जैसे फीचर्स मिलते हैं।

फिलहाल कंपनी द्वारा इसकी कीमत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लॉन्च के बाद इस फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं,

ये पढ़ें: Samsung की 59,000 रुपए वाली स्मार्टवॉच मिलेगी फ्री में, बस करना होगा ये चैलेंज पूरा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Imagerealme P3 Pro इस यूनिक डिजाइन के साथ रात को करेगा ग्लो, 18 फरवरी को हो रहा लॉन्च, देखें तस्वीर

realme 18 फरवरी को भारत में realme P3 Pro लॉन्च करने वाला है। पहले ही इस फोन से संबंधित कई लीक्स सामने चुके हैं, लेकिन हाल ही में realme P3 Pro कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार एक यूनिक डिजाइन को इस फोन में शामिल किया गया है। ये पढ़ें: 16000 से …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.