Realme Watch S2 भारत में 30 जुलाई को होगी लॉन्च: रिटेल बॉक्स के साथ डिज़ाइन हुई लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme इस महीने के आखिर तक अपने अन्य डिवाइस के साथ Realme Watch S2 को भी लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। इसके जानकारी खुद कंपनी ने एक टीज़र के माध्यम से दी है। इस स्मार्टवॉच को Realme Watch S के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा, जिसे नवम्बर 2020 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च से पहले आगामी Realme Watch S2 के डिज़ाइन और फीचर्स की कुछ जानकारी सामने आयी हैं, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

Realme Watch S2 की भारत में लॉन्च की तारीख

इस स्मार्टवॉच को Realme 13 Pro 5G series और अन्य डिवाइस के साथ 30 जुलाई 2024 को दोपहर 12 बजे पेश किया जायेगा। स्मार्टवॉच की टीज़र इमेज आप Realme की माइक्रोसाइट पर देख सकते हैं। टीज़र इमेज से समझ आता है, कि इस स्मार्टवॉच में एक ब्लू गोल डायल दिया गया है, और ये स्मार्टवॉच ChatGPT द्वारा संचालित AI Personal assistant और AI voice assistant के साथ आएगी। आगे स्मार्टवॉच के लीक हुए डिज़ाइन और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

ये पढ़े: Sony Bravia Theatre Bar 8, Bar 9 soundbars भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Realme Watch S2 डिज़ाइन और फीचर्स

कंपनी द्वार फ़िलहाल इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं, लेकिन एक एक्स यूजर “@ishanagarwal24” ने पोस्ट के माध्यम से रिटेल बॉक्स के साथ Realme Watch S2 की इमेज साझा की है, इसके अतिरिक्त टिपस्टर ने स्मार्टवॉच के कुछ फीचर्स की जानकारी भी दी हैं। साझा की गयी पोस्ट के अनुसार स्मार्टवॉच राउंड डायल में आएगी और इसके दाहिनी और एज पर एक रोटेटिंग क्राउन हो सकता है, जैसा आप नीचे इमेज में देख सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में लिंक वॉच स्ट्रैप मिलने वाला है, और ये एक ब्लूटूथ कालिंग वॉच होगी। इन सब के अलावा इसमें कई हेल्थ और स्पोर्ट्स मोड हो सकते हैं।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 Ultra डिज़ाइन लीक: विज़ुअल बेज़ेल्स के साथ मिल सकती है, असीमेट्रिकल डिज़ाइन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRealme 13 Pro 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं, टीज़र आया सामने

कुछ महीने पहले ही Realme ने अपनी Realme 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसकी सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इस फ़ोन का टीज़र सामने आया …

Imageभारत में लॉन्च होने के लिए Realme Narzo 60 सीरीज़ का टीज़र आया, Amazon पर होगी बिक्री

Realme भारत में अपनी Realme Narzo 60 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए कमर कस चुका है। कंपनी ने “Mission Narzo” टैगलाइन के साथ इसे आज से टीज़ करना शुरू कर दिया है। Narzo 60 सीरीज़ के स्मार्टफोन Amazon के माध्यम से ख़रीदे जा सकेंगे और इसी ई-कॉमर्स वेबसाइट ने पहले टीज़र की तस्वीरें साझा की …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

Discuss

Be the first to leave a comment.