Realme X और Realme X Youth Edition हो सकते है 15 मई को चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 3 Pro को इंडिया में लांच करने के बाद के कुछ दिन बाद ही खबर आई थी की Realme एक और फ्लैगशिप डिवाइस Realme X पर काम कर रही है जिसमे आपको 48MP कैमरा सेंसर तथा पॉप-अप कैमरा दिया जा सकता है। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार 15 मई को चीन में Realme X को लांच किया जा सकता है। यह डिवाइस साफ़ तौर पर Xiaomi के फ्लैगशिप फ़ोनों को टक्कर देने के लिए पेश किया जायेगा।

15 मई के इवेंट में यह तो साफ़ है की कंपनी 2 डिवाइसें लांच कर सकती है जिसमे एक डिवाइस Realme X होगी जबकि दूसरी Realme 3 Pro को ही Realme X Youth Edtion के नाम के साथ लांच किया जा सकता है। तो चलिए नज़र डालते है इन दोनों ही फ़ोनों के फीचर पर:

यह भी पढ़िए: Motorola One Vision पंच-होल डिस्प्ले और 48MP रियर कैमरे के साथ हो सकता है 15 मई को लांच

Realme X के फीचर

Realme X में आपको बिना नौच वाली 6.5-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दी जा सकती है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ऐसा भी दिखाई है की यहाँ स्नैपड्रैगन 855 भी देखने को मिल सकता है लेकिन इसकी उम्मीद काफी कम है।

Realme X TENAA इमेज

फोटोग्राफी के लिए आपको पीछे की तरफ 48MP + 5 MP का ड्यूल कैमरा सेटअप LED फ़्लैश के साथ दिया जा सकता है। सामने की तरफ 16MP का पॉप-अप कैमरा भी हो सकता है लेकिन अगर कीमत ज्यादा रखी जाती है तो सामने 32MP भी लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार दिया जा सकता है।

इसके अलावा यहाँ VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यह डिवाइस 6GB+64GB और 6GB+128GB ऑप्शनों के साथ पेश की जाएगी। कुछ रिपोर्ट ऐसी भी आ रही है की Realme X को काफी किफायती कीमत पर लांच किया जा सकता है थी कुसी तरह जिस तरह Poco F1 को लांच किया गया था।

Realme X Youth Edition aka Realme 3 Pro के फीचर

Realme X

अभी के लिए यह साफ़ नहीं किया गया है की दूसरी डिवाइस Realme 3 Pro ही होगी लेकिन रिपोर्ट्स से जो जानकरी सामने आई है उस से साफ़ होता है की Realme 3 Pro को ही शायद बेहतर चिपसेट (SD730) के साथ लांच किया जा सकता है। इसके अलावा यहाँ पर ड्यूल रियर कैमरा, VOOC 3.0 चार्जिंग, 6GB रैम, 128GB स्टोरेज जैसे फीचर भी दिए जायेंगे।

Realme X और Realme X Youth Edition (3 Pro) की कीमत

वैसे को डिवाइस से जुडी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अगर लीक को सच माने तो Realme X को 1,599 युआन की शुरूआती कीमत के साथ लांच किया जा सकता है तथा Realme X Youth Edition aka Realme 3 Pro को 1,299 युआन की शुरूआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन लांच इवेंट तक इनमे बदलाव होने की सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

ImageiQOO 16 का भारत में इंतज़ार बढ़ा, जनवरी में हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में : iQOO 16 के लिए भारत में आपका इंतज़ार थोड़ा लंबा हो सकता है, क्योंकि ताज़ा लीक के अनुसार इसका लॉन्च अब जनवरी 2027 में हो सकता है। पिछले साल इसी हफ्ते, 26 नवंबर को iQOO 15 भारत में लॉन्च हो गया था। वहीँ इस बार कंपनी iQOO 16 को पहले Malaysia …

ImageRealme 5i और Realme C3 हो सकते है रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन: होंगे साल 2020 में लांच

हाल ही में इंडियन मार्किट में Realme X2 Pro और Realme X2 को लांच करने के बाद से ही कंपनी काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित हो रही है। इसके अलावा कंपनी ने चीन में भी जल्द ही अपने पहले 5G स्मार्टफोन को भी लांच करने वाली है। Realme X50 नाम से यह डिवाइस जल्द ही इंडिया …

Imageमाधव सेठ ने किया Realme 7 सीरीज को टीज़, जल्द हो सकती है इंडिया में लांच

Realme जल्द ही इंडिया में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 7 और Realme 7 Pro को लांच करने वाली है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें डिवाइस के नाम तो शेयर नहीं किये गये है लेकिन #BuildingTheFaster7 के इस्तेमाल से साफ़ हो जाता है की यहाँ पर …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Discuss

Be the first to leave a comment.