realme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन जेब ज़्यादा ढीली नहीं करना चाहते।

ये पढ़ें: 10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

कीमत और उपलब्धता

भारत में realme C83 5G की शुरुआती कीमत ₹13,499 रखी गई है।

  • 4GB + 64GB – ₹13,499
  • 4GB + 128GB – ₹14,499
  • 6GB + 128GB – ₹17,499

फोन की पहली सेल 7 मार्च 2026 से शुरू होगी। इसे Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। कंपनी इस पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी दे रही है।

क्या खास है इस फोन में

लंबी बैटरी बैकअप चाहने वालों के लिए realme C83 5G काफी आकर्षक हो सकता है। इसमें 7000mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन से ज़्यादा चल सकती है। फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे ज़रूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

मज़बूती के मामले में भी यह फोन ध्यान खींचता है। इसमें ArmorShell Protection, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग मिलती है, जिससे यह धूल और हल्की छींटों से सुरक्षित रह सकता है।

ये पढ़ें: क्या अब WhatsApp चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे? सामने आई Paid Subscription की बड़ी खबर

realme C83 5G के फीचर्स

वीडियो देखने या गेम खेलने वालों को इसमें दिया गया 6.8-इंच HD+ डिस्प्ले पसंद आ सकता है। 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी है, जिससे एनीमेशन स्मूथ होंगे, लेकिन वहीँ ये पैनल LCD है, जो AMOLED का मुकाबला नहीं कर सकता।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल और हल्की गेमिंग के लिए पर्याप्त माना जाता है। फोन में 6GB तक RAM और RAM expansion के साथ 12GB तक डायनामिक RAM का सपोर्ट भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर कैमरा दिया गया है, जिससे आप सामान्य फोटो और वीडियो आसानी से कैप्चर कर सकते हैं। वहीं 5MP फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए मौजूद है।

फोन Android आधारित realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें AI Outdoor Mode भी दिया गया है, जो धूप में स्क्रीन ब्राइटनेस, नेटवर्क और स्पीकर वॉल्यूम को बेहतर बनाने की कोशिश करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageगर्मी से राहत दिलाएंगे ये 5 शानदार 1 टन 5-Star AC, कम बिजली में मिलेगा जबरदस्त कूलिंग

गर्मियों की चुभन अभी से दोपहर में महसूस होने लगी है। भारत में हर साल अप्रैल आते-आते कई शहरों में हाल ऐसा हो जाता है कि बिना AC के कमरे में बैठना मुश्किल लगने लगता है। अगर आप भी छोटे कमरे के लिए नया एयर कंडीशनर लेने का सोच रहे हैं, तो 1 टन 5-स्टार इन्वर्टर …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

Imagerealme Narzo 90 सीरीज़ लॉन्च: 7000mAh बैटरी के साथ कौन सा फोन है ज़्यादा दमदार?

realme ने भारत में अपनी नई Narzo 90 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें realme Narzo 90x 5G और realme Narzo 90 5G शामिल हैं। ये फोन किफायती होने के साथ साथ लम्बी बैटरी लाइफ, AI और लॉन्ग-टर्म यूज़र एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से पेश किये गए हैं। इनमें 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी जैसे …

Image10,001mAh बैटरी के साथ realme का नया फोन भारत में लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme P4 Power आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, और इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी बैटरी बन गई है। फोन में 10,001mAh की silicon-carbon Titan बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन का रेगुलर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products