Redmi 10X के आधिकारिक टीजर से फोन का ग्रेडिएंट डिजाईन आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने अपने Redmi 10X सीरीज को चीन में 26 मई को लांच करने की घोषणा पहले ही कर दी है। कंपनी ने साफ़ कह दिया है की यह डिवाइस MediaTek Dimensity 820 चिपसेट के साथ लांच की जाएगी। अभी डिवाइस के लांच होने में काफी कम समय रह गये है और डिवाइस का नया पोस्टर सामने आया है जिसमे बैकपैनल पर आप ग्रेडिएंट कलर आप साफ तौर पर देख सकते है।

इस से पहले शाओमी ने यह भी बताया था की Redmi 10x Antutu बेंचमार्क पर 415,672 सोकर को प्राप्त करता है जो साफ़ तौर पर स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के बेहतर है।

Redmi 10X के लीक फीचर

अगर लिस्टिंग को देखें तो सामने की तरफ 6.53-इच की IPS डिस्प्ले पंच-होल कट-आउट के साथ दी गयी है। डिस्प्ले यहाँ पर FHD+ रेज़ोलुशन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो को सपोर्ट करेगी। डिवाइस की माप देखें तो यह 162.38 x 77.2 x 8.95mm तथा वजन 205 ग्राम होगा।

टेलिकॉम लिस्टिंग के हिसाब से फोन में आपको Helio G85 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलेगा। फोन में आपको माइक्रोSD कार्ड स्लॉट का विकल्प भी मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के रूप में MIUI 11 आधारित Android 10 देखने को मिलेगा। लीक हुई दोनों इमेज में आप फोन का डिजाईन भी आसानी से देख सकते है।

Redmi 10X 4G

पॉवर बैकअप के लिए यहाँ 5,020mAh की बड़ी बैटरी 22W फ़ास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के मिलेगी। इसके अलावा कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो पीछे की तरफ आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर रियर साइड में 8MP + 2MP + 2MP के एक्स्ट्रा सेंसरों के साथ दिया गया है। फोन में आपको रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा।

Redmi 10X 4G की कीमत और उपलब्धता

लिस्टिंग में वैसे डिवाइस की कीमत और उपलब्धता से जुडी कोई जानकरी तो नहीं दी गयी है लेकिन उम्मीद ये है की फोन को मार्किट में 1,499 युआन की कीमत में पेश किया जा सकता है। Redmi 10x को Shy Blue, Pine Morning Green और Ice Fog कलर ऑप्शन के साथ लांच किया जा सकता है।

Related Articles

ImageNothing Phone 4a Pro को लेकर बढ़ी हलचल, बैटरी और कीमत पर टिकी है पूरी कहानी

Nothing ने जब Phone 3a और 3a Pro लॉन्च किए थे, तब मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी ने सबको चौंका दिया था। अच्छे फीचर्स, अलग डिज़ाइन और reasonable कीमत — यही वजह थी कि ये फोन यूज़र्स को पसंद आए। लेकिन इसके बाद आया Phone 3, जिसने अपनी ज़्यादा कीमत की वजह से कई लोगों को …

ImageRedmi 10x होगा जल्द ही MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ लांच: रेंडर और फीचर हुए लीक

हाल ही के दिनों में चीन की TENAA साईट पर रेड्मी की एक नयी डिवाइस दिखाई दी थी जिसकी स्पेसिफिकेशन लिस्टिंग की वजह से भी सामने आ चुकी है। लेकिन डिवाइस के नाम से जुडी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली थी लेकिन आज एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार यह डिवाइस जल्द ही लांच होने वाली …

ImageRedmi का गेमिंग स्मार्टफोन होगा अप्रैल महीने में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Redmi ने आज अपने नए अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन को इस महीने के अंत में लांच करने की घोषणा कर दी है। फ़ोन पहले चाइना में लांच किया जायेगा। तो यह डिवाइस शाओमी के सब ब्रांड रेडमी के तहत लांच होगा जो शाओमी के गेमिंग डिपार्टमेंट के खालीपन को भी भरेगा। डिवाइस को लांच करने की …

ImagePOCO का नया 5G फोन आया सामने, डिस्प्ले और बैटरी बने बड़ी ताकत

POCO ने भारत में 2026 की शुरुआत अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO M8 5G के साथ की है। कंपनी पहले ही इसके लॉन्च को लेकर संकेत दे चुकी थी और अब यह फोन आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। POCO M8 5G को उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया …

ImageNothing का अगला फोन लॉन्च से पहले पकड़ा गया? GSMA में दिखे A009 और A009P

Nothing की हालिया लॉन्च की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि कंपनी ने अगली चाल की झलक दे दी है। बिना किसी टीज़र या आधिकारिक बयान के, Nothing के दो नए स्मार्टफोन GSMA IMEI डेटाबेस में दर्ज हो चुके हैं। यह आमतौर पर उस स्टेज को दिखाता है, जब कोई डिवाइस प्रोटोटाइप से निकलकर …

Discuss

Be the first to leave a comment.