Redmi Buds 3 Pro हुए ब्लूटूथ 5.2 और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi AirDots 3 Pro ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स को Xiaomi द्वारा चीन में मई महीने में लांच किया गया था। अब कंपनी ने इन्ही बड्स को ग्लोबाली Redmi Buds 3 Pro के नाम से पेश किया है। 3 Pro वेरिएंट दो कलर ऑप्शन और एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) फीचर के साथ आता है। Redmi Buds 3 Pro ईयरबड्स में अल्ट्रा-लो लैटेंसी लिसनिंग मोड भी मौजूद है।

Redmi Buds 3 Pro की कीमत

Redmi Buds 3 Pro की कीमत ग्लोबल मार्किट में $49.99 (लगभग 3,715 रुपये) है। यह ईयरबड्स आइस क्रिस्टल एश और ओब्सिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। शुरूआती कुछ सेल में आपको 10$ का डिस्काउंट भी दिया जायेगा।

Redmi Buds 3 Pro के फीचर

Redmi Buds 3 Pro ईयरबड्स 9mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स से लैस हैं और इसमें चार एडजस्टबल साउड इफेक्ट मौजूद है। रेडमी बड्स 3 प्रो तीन माइक के साथ एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 35dB तक शोर को कम कर देता है। इन ईयरबड्स को एंड्रॉयड और आईओएस पर ब्लूटूश 5.2 कनेक्टिविटी के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, यह ईयरबड्स एक साथ दो डिवाइस पर भी कनेक्ट हो जाता है।

Redmi Buds 3 Pro की बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि इस ईयरबड्स को सिंगल चार्ज पर 6 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी कैपेसिटी 28 घंटे तक की है। चार्जिंग केस यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज होता है। इसमें Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है, जो कि 10 मिनट के चार्ज पर 3 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है। इसके अलावा आपको कॉल्स और मीडिया कंट्रोल के लिए टच कंट्रोल मिलेगा।

Xiaomi का कहना है कि प्रो मॉडल में 69ms के साथ लो लैटेंसी ऑडियो फीचर की गई है, जो कि गेमिंग के लिए बहुत अच्छा है। Redmi Buds 3 Pro में वियर डिटेक्शन भी दिया गया है, जो ईयरबड्स को हटाने पर प्लेबैक को रोक देता है। TWS ईयरबड्स में IPX4 वाटर रसिस्टेंट है।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageRedmi AirDots 3 Pro हुए ब्लूटूथ 5.2 और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ लांच

Redmi AirDots 3 Pro ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स को Xiaomi द्वारा चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह नए ईयरबड्स फरवरी महीने में लांच किये Redmi AirDots 3 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर पेश किये गये हैं। प्रो वेरिएंट दो कलर ऑप्शन और एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) फीचर के साथ आता है। रेडमी …

ImageRealme Buds Air Pro रिव्यु

साल 2020 में रियलमी सिर्फ स्मार्टफोन ब्रांड तक सीमित ना रहते हुए एक लाइफस्टाइल ब्रांड बन रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने IoT प्रोडक्ट लांच इवेंट में अपने लेटेस्ट TWS Realme Buds Air Pro को किफायती कीमत में लांच किया है। कंपनी का यह TWS एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ आता है। (Realme …

ImageVivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Vivo ने अपनी Y-series में नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेड माना जा रहा है और खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। नए Vivo Y51 …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.