Redmi G 2021- नया गेमिंग लैपटॉप इस दिन होगा लॉन्च; सामने आया टीज़र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi की सब-ब्रैंड Redmi ने घोषणा कर दी है, कि वो जल्दी ही नए गेमिंग लैपटॉप का लॉन्च करने वाले हैं। इसकी टीज़र इमेज (तस्वीर) भी पेश कर दी गयी है जिसमें इसका नाम भी नज़र आता है। इस अफोर्डेबल (किफ़ायती) गेमिंग लैपटॉप – Redmi G 2021 को 22 सितम्बर को पेश किया जायेगा। ब्रैंड के नए टीज़र में आपको लैपटॉप का नाम दिखता है और पीछे दिए गए ग्राफ़िक्स इशारा करते हैं कि ये गेमिंग लैपटॉप है। इसके अलावा इस टीज़र में और कोई जानकारी नहीं है। Redmi G के बाद, Redmi G 2021 कंपनी का दूसरा गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें आपको वाजिब दामों पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन सेट मिल सकता है, लेकिन इस लैपटॉप को भारत में लॉन्च किये जाने के आसार नहीं दिख रहे।

ये पढ़ें:

Redmi G 2021 स्पेसिफिकेशन

Redmi G 2021 को 22 सितम्बर में चीन में लॉन्च किया जायेगा। कंपनी ने पिछले गेमिंग लैपटॉप Redmi G को अगस्त 2020 में चीन में ही रिलीज़ किया था और अब ठीक एक साल के बाद ब्रैंड अपने नए गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है।

हालांकि इस नए लैपटॉप का कोई भी फ़ीचर अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसके प्रेडेसर Redmi G में 16.1 इंच की full HD+ 144Hz डिस्प्ले है, और पावर देने के लिए 10th जनरेशन Intel core चिपसेट मौजूद है। इस लैपटॉप का डिज़ाइन भी स्लिम है और निचले बेज़ेल को छोड़कर बेज़ेल भी काफी पतले हैं। ग्राफ़िक्स के लिए भी इसमें Nvidia GeForce GTX 1650 Ti GPU का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा 16GB DDR4 RAM, 512GB SSD स्टोरेज, 55Wh बैटरी, बैकलिट की-बोर्ड इसके अन्य स्पेसिफिकेशन हैं।

ये पढ़ें: Chipset FAQ : चिपसेट या प्रोसेसर क्या है? जानिये चिपसेट से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब

अब इस साल लॉन्च होने वाले Redmi G 2021 में कंपनी ज़ाहिर है कि कुछ तो और बेहतर करेगी। उम्मीद है कि और स्लिम बेज़ेल के साथ इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा इसमें पावर के लिए 11th Gen Intel Core प्रोसेसर को जगह दी जा सकती है जिसके साथ 16GB की रैम, और बड़ी SSD स्टोरेज व Nvidia ग्राफ़िक्स कार्ड होगा।

हालांकि ये एक प्रीमियम लैपटॉप होगा तो इसका दाम भी पिछले साल आये लैपटॉप से ज़्यादा होने की उम्मीद है। Redmi G को चीन में 60Hz डिस्प्ले के साथ 5,299 युआन (लगभग 57,000 रूपए) और 144Hz Core i5 वैरिएंट को 6,299 युआन (लगभग 68,000 रूपए) और 144Hz डिस्प्ले व Core i7 के साथ आने वाले मॉडल को 6,999 युआन (लगभग 75,500 रूपए) की कीमत पर प्रस्तुत किया गया था। तो ज़ाहिर है कि आने वाले Redmi G 2021 की कीमत इससे ज़्यादा ही होगी। लेकिन ये लैपटॉप शायद भारत में उपलब्ध नहीं होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके लॉन्च के समय हम आपको अपडेट अवश्य करेंगे।

 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRedmi G गेमिंग लैपटॉप होगा 14 अगस्त को लांच

Redmi G गेमिंग लैपटॉप 14 अगस्त को शाओमी द्वारा चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने नए लैपटॉप लॉन्च की जानकारी अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो अकाउंट पर दी है। Redmi Gरेडमी ब्रांड का पहला गेमिंग लैपटॉप है, हालांकि इसके अलावा कंपनी की RedmiBook लाइनअप मार्किट में पहले से ही उपलब्ध है। तो …

ImageRealme Book Slim में मिलेगी USB Type-C चार्जिंग; कंपनी ने पेश किया टीज़र वीडियो

एक तरफ जहां Redmi अपनी पहला किफ़ायती लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीँ Realme ने भी Realme Book को भारत में लॉन्च करने का पहला इशारा दे दिया है। कंपनी के सी.ई.ओ माधव सेठ ने Realme के पहले लैपटॉप का टीज़र वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। काफी समय से इसे भारत …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.