भारत में 30 मार्च को लॉन्च होगा Redmi का नया फ़ोन, कीमतें हो सकती हैं 15,000 रूपए से भी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 12 सीरीज़ में कंपनी का एक और फ़ोन भारत में 30 मार्च 2023 को लॉन्च होने जा रहा है। ये नया फ़ोन Redmi Note 12 है, जो 4G चिपसेट के साथ आएगा। भारत में Redmi Note 12 Pro+ पहले ही सामने आ चुका है और अब कंपनी इस सीरीज़ में एक बजट स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। ये एक 4G स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 685 चिपसेट की परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। साथ ही ये इस चिपसेट के साथ भारत में पहला स्मार्टफोन है। Redmi अपने इस फ़ोन को Xiaomi’s Fan Festival के दौरान, 30 मार्च को लॉन्च करेगी। लेकिन लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके डिज़ाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशनों के बारे में बता दिया है।

ये पढ़ें: Snapdragon 7+ Gen 2 हुआ लॉन्च, इन दो स्मार्टफोनों में जल्दी ही आएगा नज़र

Redmi Note 12 4G की कीमत क्या होगी ?

अब चूँकि ये एक 5G फ़ोन नहीं है, ज़ाहिर है कि इसकी कीमत थोड़ी कम ही होगी। लेकिन इसके अलावा इसमें काफी अच्छे फ़ीचर मिलने वाले हैं, जैसे 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 685 चिपसेट, इत्यादि। पिछले साल कंपनी ने Redmi Note 11 को भारत में 14,499 रूपए की कीमत पर पेश किया था। आसार हैं कि इस बार ये नया फ़ोन भी 15,000 रूपए तक की शुरूआती कीमत के साथ बाज़ार में आ सकता है। फिर भी सही कीमत जानने के लिए हमें लॉन्च तक का इंतज़ार तो करना होगा।

ये पढ़ें: Jio ₹296 vs Airtel ₹296 vs Vi ₹296 प्लान: जानें सबसे अधिक लाभ किसमें मिलेगा

Redmi Note 12 4G स्पेसिफिकेशन

कंपनी का दावा है कि ये एक पतला और स्टाइलिश फ़ोन होगा। टीज़र में फ़ोन का एक रंग भी नज़र आ रहा है। फ़ोन में दायीं साइड पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन देखे जा सकते हैं। इसके अलावा सामने की तरफ इसमें पंच-होल कैमरा और 120Hz की डिस्प्ले मिलेगी। अब ये डिस्प्ले एलसीडी होगी या AMOLED ये फिलहाल नहीं कह सकते हैं। इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा।

Redmi Note 12 को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखा गया है, जहां इसके चिपसेट और RAM एक्सपैंशन फ़ीचर के साथ 11GB RAM सपोर्ट के बारे में भी लिखा है। इसके अलावा इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होंगे।

ये पढ़ें: 2023 New Hyundai Verna भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Imageजुलाई 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

जून 2022 के महीने में जितने स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद थी, उतने नहीं हुए, लेकिन जुलाई 2022 में कई ऐसे स्मार्टफोन आने वाले हैं, जिनकी चर्चा काफी समय से चल रही है। और लोगों को भी इन स्मार्टफोनों का इंतज़ार है। जहां जून में Poco F4 5G, Galaxy F13, Oppo K10 जैसे स्मार्टफोन आये। …

Image2023 अप्रैल में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in April 2023 )

फरवरी और मार्च में आपने काफी दिलचस्प फ़ोन भारत में लॉन्च होते देखे हैं, लेकिन अप्रैल 2023 का महीना और भी अधिक व्यस्त होने वाला है। आने वाले महीने में आप भारत में फ्लैगशिप फ़ोन से लेकर किफ़ायती रेंज में आने वाले स्मार्टफोन, भारतीय बाज़ार में लॉन्च होते देखेंगे। इस बार अप्रैल में लॉन्च होने …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.