Redmi Note 10 सीरीज हो सकती है 10 मार्च को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने अभी के लिए Redmi Note 10 सीरीज से जुडी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और ना ही मनु कुमार जैन की तरफ से कोई संकेत मिले है। कंपनी ने डिवाइस के ऊंच डेट से जुडी भी कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन आज सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 10 सीरीज 10 मार्च को लांच की जाएगी।

GizmoChina की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 10 सीरीज Amazon India पर लिस्ट हो गयी है जिसमे लांच डेट 10 मार्च साफ़ लिखी दिखाई देती है। पेज डिटेल्स के अनुसार Note 10 सीरीज में आपको Redmi Note 10 4G, Note 10 5G, Redmi Note 10 Pro 4G, Redmi Note 10 Pro 5G देखने को मिल सकते है।

सोर्स के अनुसार कंपनी डिवाइस को मार्च महीने में ही लांच करेगी यह तो सुनिश्चित है। Xiaomi ने 10 फरवरी को ही अपनी Redmi Note 10 सीरीज से जुड़ा टीज़र पेश किया था इसको देखते हुए 10 मार्च सही डेट भी साबित हो सकती है।

Redmi Note 10 में आपको Note 9 सीरीज की तुलना में काफी बेहतर फीचर देखने को मिल सकते है जिनमे बेहतर प्रोसेसर, बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी शामिल हो सकते है।

कुछ अफवाहों के अनुसार, Redmi Note 10 में आप MediaTek Dimensity 720 को देख सकते है तथा Note 10 Pro में स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। 64MP का प्राइमरी सेंसर तीन और सेंसरों के साथ यहाँ देखने को मिल सकता है। Redmi की इस लेटेस्ट सीरीज से जुडी जानकारी को लेकर हम अपडेट देते रहेंगे तब तक बने रहिये Smartprix News!

Related Articles

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

ImageRedmi 7 होगा 18 मार्च को चीन में लांच; बेहद कम कीमत में मिलेगा ड्यूल कैमरा सेटअप और डॉट नौच डिस्प्ले

शाओमी ने हाल ही में अपने Redmi Note 7-सीरीज को चीन और इंडिया में लांच किया था जिसके बाद से Redmi 7-सीरीज की भी जल्द लांच होने की उम्मीद लगाई जा रही थी और आज रेड्मी के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने अपने Weibo अकाउंट पर एक इमेज को पोस्ट किया है जिसपे Redmi 7 डिवाइस …

ImageRedmi Note 10 सीरीज होगी मार्च महीने में लांच, मनु कुमार जैन ने किया खुलासा

Xioami India के हेड Manu Kumar Jain ने आज घोषणा की है Redmi Note 10 सीरीज इंडिया में मार्च महीने में लांच की जाएगी। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर एक विडियो टीज़र को शेयर करके दी है जिसमे अपकमिंग सीरीज का नाम और लांच पीरियड आसानी से देखा जा सकता है। विडियो टीज़र में सीरीज …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.