Redmi Note 10 सीरीज होगी मार्च महीने में लांच, मनु कुमार जैन ने किया खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xioami India के हेड Manu Kumar Jain ने आज घोषणा की है Redmi Note 10 सीरीज इंडिया में मार्च महीने में लांच की जाएगी। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर एक विडियो टीज़र को शेयर करके दी है जिसमे अपकमिंग सीरीज का नाम और लांच पीरियड आसानी से देखा जा सकता है।

विडियो टीज़र में सीरीज के तहत कितनी डिवाइस पेश की जाएगी और उनके किसी भी तरह के फीचरों से जुडी कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है। Redmi Note 10 सीरीज पिछले साल पेश की गयी काफी लोकप्रिय Redmi Note 9 की अपग्रेड सीरीज होगी।

Redmi Note 10 के आपेक्षित फीचर

वैसे शाओमी ने अभी किसी भी तरह की कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन हम कुछ अफवाहों की माने तो डिवाइस में एक बार फिर IPS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिल सकती है। फोन में पीछे की तरफ 64MP का क्वैड कैमरा सेटअप भी दिया जायेगा जिसमे अल्ट्रा वाइड लेंस भी शामिल हो सकता है।

Redmi Note 10 में 5G कनेक्टिविटी के साथ MediaTek Dimensity 720 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर अफवाहें सच साबित होती है जो यह इंडियन मार्किट का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन भी साबित हो सकता है जो अभी के लिए Realme X7 है। Redmi Note 10 में 6GB तक का रैम ऑप्शन तथा 128GB तक का स्टोरेज ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

Redmi Note 10 की आपेक्षित कीमत

रेड्मी नोट 10 को इंडिया में 20,000 रुपए से कम की कीमत पर पेश किया जायेगा। Amazon India पर Note 9 सीरीज की ही तरह Note 10 सीरीज भी बिक्री के लिए लांच के बाद से उपलब्ध होगी। अभी के लिए Redmi Note 9 का बेस मॉडल 11,999 रुपए की कीमत पर बिक रहा है और आने वाले दिनों में Note 10 सीरीज से जुडी और भी जानकारी सामने आएगी तो हम अपडेट करेंगे।

 

Related Articles

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageRedmi Note 10 सीरीज हो सकती है 10 मार्च को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

शाओमी ने अभी के लिए Redmi Note 10 सीरीज से जुडी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और ना ही मनु कुमार जैन की तरफ से कोई संकेत मिले है। कंपनी ने डिवाइस के ऊंच डेट से जुडी भी कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन आज सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 10 …

ImageXiaomi की Redmi Note 9 सीरीज होगी 30 अप्रैल को ग्लोबली लांच

ट्विटर पर शाओमी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से Redmi Note 9 सीरीज को लांच करने की घोषणा कर दी है। चीनी कंपनी ने यह साफ़ किया है की डिवाइस को 30 अप्रैल को 20:00 GMT पर पेश किया जायेगा। शाओमी ने इस सीरीज को “The Legend Continues” टैगलाइन के तहत प्रोमोट करने का मन बनाया है। …

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Image₹10 हजार में Poco के नए फोन लॉन्च – C81 सीरीज़ में बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन

बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Poco ने दो नए विकल्प पेश कर दिए हैं – Poco C81 और Poco C81x। पहली नज़र में दोनों फोन एक जैसे लगते हैं, लेकिन इस्तेमाल के दौरान फर्क साफ दिखता है, खासकर डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर में। इस बार कंपनी ने सीधा फोकस उन चीज़ों पर किया है …

Discuss

Be the first to leave a comment.