Redmi Note 8 Pro, Note 8, Mi Air Purifier 2C और MIUI 11 हुए आज इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन में अगस्त महीने में लांच किये जाने के बाद से ही Note 8 सीरीज को इंडिया मार्किट में लांच किये जाने को लेकर काफी चर्चा थी और आज लेटेस्ट नोट सीरीज को MIUI 11 के साथ लांच कर दिया गया है। फोन में आपको 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के अलावा MediaTek Helio G90T चिस्पेट के अलावा Alexa का बिल्ट -इन सपोर्ट भी दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है इनके फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध 64MP वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की कीमत और उपलब्धता

  • Redmi Note 8 Pro के 6GB+64GB एडिशन को लगभग 14,999 रुपए, 6GB+128GB वरिएन्त को लगभग 15,999 रुपए तथा इसके टॉप मॉडल 8GB+128GB को लगभग 17,999 रुपए की कीमत पर लांच किया गया है।
  • Redmi Note 8 को लगभग 9,999 रुपए की कीमत पर 4GB+64GB वरिएन्त के साथ तथा 6GB+128GB वरिएन्त को 12,999 रुपए में पेश किया है।
  • इनके अलावा इवेंट में 6,499 रुपए की कीमत में MI Air Purifier 2C भी पेश किया गया है।

Redmi Note 8 Pro के फीचर

Note 8 Pro में आपको सामने की तरफ 6.53-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको MeditaTek Helio G90T का इस्तेमाल करने के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज तक का ऑप्शन भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फ़ोन में पहली बार आपको वर्टीकल डायरेक्शन में 64MP Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 8MP के अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ टीयर ड्राप नौच में 20MP का सेल्फी सेंसर भी दिया है।

Redmi Note 8 Pro Halo White

सॉफ्टवेयर की बात करे तो इसमें एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 मिलता है जो आने वाले समय में MIUI11 में भी अपग्रेड हो सकता है। इसके अलावा 4500mAh की बड़ी बैटरी 18W चार्जिंग सपोर्ट, USB टाइप-C पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल किये गये है।

Redmi Note 8 के फीचर

अपने प्रो वरिएन्त की तुलना में आपको यहाँ स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, 48MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में 13MP फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बैटरी के अलावा लगभग सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही है इसलिए दोनों की स्पेसिफिकेशन टेबल पर नज़र डालकर अंतर देखते है:

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Redmi Note 8 Pro Redmi Note 8
डिस्प्ले 6.53-इंच 2340×1080, 91.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 6.3-inch 2340×1080, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10
फ्रंट कैमरा 20MP 13MP
रियर कैमरा 64MP+ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस+ 2MP मैक्रोलेंस+ 2MP डेप्थ सेंसर 48MP + 8MP (120-डिग्री उल्त्र-वाइड लेंस)+ 2MP मैक्रो लेंस+ 2MP डेप्थ कैमरा
प्रोसेसर MediaTek Helio G90T Snapdragon 665
रैम / स्टोरेज 6GB/8GB+ 128GB 4GB+64GB
बैटरी 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageRedmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 हुआ 64MP कैमरा सेंसर और MediaTek Helip G90T चिपसेट के साथ चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज शाओमी ने अपने Redmi ब्रांड के साथ लोकप्रिय सीरीज Redmi Note 8 को लांच कर दिया है। पिछले साल पेश किया Note 7 Pro अभी भी अपने प्राइस सेगमेंट में काफी बेहतरीन विकल्प बना हुआ है। तो इसके अपग्रेड वर्जन Note 8 Pro से भी काफी उम्मीद लगाई गयी है। तो चलिए Redmi Note …

ImageXiaomi ने ग्लोबली लांच किया Redmi Note 7 Pro; स्नैपड्रैगन 675 और 48MP कैमरा सेंसर है खासियत

Xiaomi Redmi Note सीरीज इंडियन मार्किट में अभी तक की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक साबित हुई है। और आज कंपनी ने इस लाइन-अप में 2 नयी डिवाइस Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को लांच कर दिया है। पिछले महीने चीन में Xiaomi ने Redmi Note 7 को पेश कर दिया …

Imageचार्जर और पानी दोनों से बेफिक्र? Redmi Note 15 Pro सीरीज़ इंडिया में लॉन्च को तैयार

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिनों तक चार्जर न मांगे, पानी-धूल से न डरे और कैमरे में भी समझौता न करे, तो Redmi आपके लिए कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज़ 29 जनवरी को भारत में लॉन्च …

ImageRedmi Note 15 Pro+ Review: फीचर्स तो भरपूर, लेकिन ये कमियां भी

Redmi Note सीरीज़ ने पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखा है। जो पहले एक वैल्यू-फोकस्ड लाइनअप थी, अब वह कीमत और उम्मीदों दोनों में अपर मिड-रेंज के करीब पहुंच चुकी है। Redmi Note 15 Pro+ उसी बदलाव का उदाहरण है। इस फोन में 6.83-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले, 200MP प्राइमरी कैमरा, 6,500mAh की बड़ी …

Discuss

Be the first to leave a comment.