Redmi Note 9T होगा 8 जनवरी को इंडिया में लांच, किफायती कीमत में मिलेगी 5G कनेक्टिविटी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी अफवाहों के बाद आज शाओमी ने अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को इंडिया में लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इंडिया में 8 जनवरी को एक नए 5G फोन को लांच करने के लिए मीडिया इनविटेशन रोल आउट कर चुकी है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो ये फोन Redmi Note 9T हो सकता है क्योकि हाल फिलहाल गीकबेंच और सर्टिफिकेशन साईट पर इस डिवाइस को देखा गया है।

टीज़र के अनुसार यह डिवाइस नवम्बर महीने में चीन में लांच की गयी Redmi Note 9 5G का एक रिब्रांडेड मॉडल अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शनों के साथ पेश किया जा सकता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस में आपको क्या ख़ास मिल सकता है:

Redmi Note 9T aka Redmi Note 9 5G के फीचर

चीन में लांच किये गये Note 9 5G के फीचरों को देखे तो यहाँ पर सामने की तरफ 6.53-इंच की डिस्प्ले दी गयी है जो सिर्फ 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। चिपसेट के लिए फोन में MediaTek Dimensity 800U का इस्तेमाल किया गया है। पॉवर के लिए यहाँ 18W फ़ास्ट चरिंग वाली 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP के अल्ट्रा वाइड और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। पंच होल के तहत 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

अन्य फीचरों पर आपको ड्यूल सिम, स्प्लैश रेसिस्टेंट, स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर जैसे फीचर दिए गये है। फोन अनलॉक कर लिए यहाँ फेस अनलॉक और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया गया है।

 

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageRedmi Note 9T हुआ MediaTek Dimensity 800U चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi ने आज यूरोप में अपनी लोकप्रिय नोट सीरीज के Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। डिवाइस में मीडियाटेक Dimensity 800U चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। 5G कनेक्टिविटी के अलावा यहाँ 48MP प्राइमरी सेंसर और 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है सभी …

ImageRedmi Note 10 सीरीज होगी मार्च महीने में लांच, मनु कुमार जैन ने किया खुलासा

Xioami India के हेड Manu Kumar Jain ने आज घोषणा की है Redmi Note 10 सीरीज इंडिया में मार्च महीने में लांच की जाएगी। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर एक विडियो टीज़र को शेयर करके दी है जिसमे अपकमिंग सीरीज का नाम और लांच पीरियड आसानी से देखा जा सकता है। विडियो टीज़र में सीरीज …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

Discuss

Be the first to leave a comment.