Redmi Y3 और Redmi 7 हुए AI ड्यूल कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xioami ने आज इंडिया में अपनी 2 डिवाइसों को लांच किया है। सेल्फ़ी-सेंट्रिक Redmi Y3 के साथ-साथ लोकप्रिय Redmi सीरीज  के लेटेस्ट अपग्रेड Redmi 7 को भी पेश कर दिया है। दोनों ही डिवाइसें अपने पिछले वर्जन की तुलना में आकर्षक अपग्रेड कही जा सकती है। तो चलिए डालते है इन दोनों ही फ़ोनों पर एक नज़र:

यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi Go का रिव्यु हिंदी में: फीचर फोन का स्मार्ट विकल्प

Redmi 7 और Redmi Y3 की कीमत और उपलब्धता

Redmi 7 को 2 वरिएन्त 2GB+32GB और 3GB+32GB के साथ लांच किया है जिनकी कीमत क्रमशः 7,999 रुपए तथा 8,999 रुपए तय की गयी है। यह 29 अप्रैल से Amazon.in, Mi.com और Mi Store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी जिसके साथ आपको लांच ऑफर के रूप में Jio द्वारा 4 साल तक डबल डाटा और 2500 का कैशबैक भी मिलेगा।

Mi Launch Event

Redmi Y3 को भी यहाँ 2 वरिएत्न के साथ पेश किया है।जहाँ एक और 3GB+32GB वरिएन्त की कीमत 9,999 रुपए है वही 4GB+64GB वरिएन्त के लिए 11,999 रुपए की कीमत तय की गयी है। यह डिवाइस 30 अप्रैल से Amazon.in, Mi.com और Mi Home Store पर उपलब्ध होगी। लांच ऑफर के तहत आपको एयरटेल द्वारा 1120GB 4G डाटा अतिरिक्त तथा असीमित कॉल्स की सुविधा भी दी जाएगी।

Xiaomi Redmi 7 मार्किट में Comet Blue, Lunar Red और Eclipse Black कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा जबकि Redmi Y3 को Elegent Blue, Bold Red और Prime Black कलर में पेश किया गया है।

Redmi 7 और Redmi Y3 के फीचर

शाओमी की यह दोनों डिवाइस ही काफी हद तक समान स्पेसिफिकेशन के साथ पेश की गयी है। Redmi 7 और Redmi Y3 दोनों ही फ़ोनों में आपको 6.26-इंच की HD+ (1520×720 पिक्सेल) रेज़ोलुशन, 19:9, 2.5D कर्व ग्लास डिस्प्ले दी गयी है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का सितेमाल भी किया गया है। प्रोसेसर के तौर पर भी दोनों फ़ोनों में आपको स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट ही देखने को मिलती है।

Redmi Y3
Redmi Y3

दोनों फ़ोनों में अंतर सिर्फ रैम+स्टोरेज कॉम्बिनेशन और सेल्फी कैमरे का ही है। Redmi 7 में 2GB/3GB रैम तथा 32GB स्टोरेज का विकल्प दिया है जबकि Redmi Y3 में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज के विकल्प मिलते है। दोनों में ही माइक्रोSD कार्ड की सहायता से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा सकते है।

Redmi 7
Redmi 7

फोटोग्राफी के लिए भी यहाँ पर पीछे की तरफ 12MP+2MP(डेप्थ सेंसर) का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। लेकिन जहाँ पर कीमत के हिसाब से Redmi 7 में 8MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है वही पर सेल्फ़ी की खासियत लिए Redmi Y3 में आकर्षक 32MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर में, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE, स्प्लैश रेसिस्टेंट के साथ-साथ 4000mAh की बैटरी और एंड्राइड पाई आधिरत MIUI 10 सॉफ्टवेयर शामिल किये गये है।

Mi Smart Bulb

Mi Smart Bulb
Mi Smart Bulb

ऊपर बताये फ़ोनों के अलावा Xiaomi ने इवेंट में Mi Smart Blub को भी पेश किया है जो 26 अप्रैल से Mi.com के माध्यम से क्राउड-फंडिंग के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्ट बल्ब वौइस अस्सिस्टेंट जैसे Google Assistent और Amazon Alexa के द्वारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Related Articles

ImagePerplexity AI से X पर बन रहें AI वीडियो, आप भी आजमाएं ये तरीका

Perplexity AI ने AI के क्षेत्र में अपना एक और कदम बढ़ा दिया है, जिसका फायदा उन लोगों को होने वाला है, जो AI की सहायता से वीडियो जनरेट करना पसंद करते हैं। दरअसल, Perplexity द्वारा X (पहले ट्विटर) पर अपने चैटबॉट को वीडियो जनरेशन फीचर के साथ अपग्रेड कर दिया गया है, जिसके बाद …

ImageXiaomi Redmi Y3 रिव्यु हिंदी में: बज़ट कीमत में बेस्ट सेल्फी फोन?

शाओमी ने हमेशा से काफी किफायती कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन पेश करके भारतीय बाजारों में काफी अच्छी पकड बना ली है चाहे बात करे हाल ही लांच किये गये Redmi Note 7 Pro की या Redmi Note 7 की दोनों ही फ़ोनों से कंपनी ने साफ़ कर दिया है की तो लेटेस्ट ट्रेंड को देखते …

ImageRedmi 7A स्नैपड्रैगन 439, 12MP रियर कैमरा और 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 7A इंडिया में लांच किया गया शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसमे आप Redmi 7 का एक थोडा ट्रिम वरिएन्त या Redmi 6A का अपग्रेड वरिएन्त भी कह सकते है। फोन वैसे तो चीन में पिछले महीने ही लांच कर दिया हटा लेकिन इंडिया में यह आया है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 439, …

Imagevivo T4 Ultra हुआ लॉन्च: 100x ज़ूम, 90W चार्जिंग और 5500mAh बैटरी के साथ मचाएगा धूम

vivo ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo T4 Ultra लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन के टीज़र पहले पेश कर दिए थे और ये भारतीय बाज़ार में अप्पर मिड-रेंज सेगमेंट में आया है। इसमें AI-पावर्ड कैमरा सेटअप, Dimensity 9300+ प्रोसेसर, और 5500mAh की बड़ी बैटरी शामिल है। यहां आप इसके फीचर …

Imageये 2 धाकड़ फोन आज हुए लॉन्च, मिलेगा 7,000 से कम कीमत में आईफोन वाला फील

भारतीय कंपनी Lava ने भारत में अपने दो किफायती फोन Lava Bold N1 और Bold N1 Pro लॉन्च कर दिए हैं, जो दिखने में थोड़े थोड़े iPhone 16 और 16 Pro जैसे हैं। फोन को बड़े डिस्प्ले और 5009mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। आगे Lava Bold N1 सीरीज की कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.