Jio के नए Happy New Year 2026 Plans: OTT के साथ मिलेगा AI का बड़ा फायदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने नए साल से ठीक पहले अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए Happy New Year 2026 recharge plans लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी सिर्फ डाटा या OTT तक सीमित नहीं रही, बल्कि AI को भी सीधे प्लान का हिस्सा बना दिया है। यही वजह है कि ये नए Jio prepaid plans बाकी टेलिकॉम ऑफर्स से अलग नज़र आ रहे हैं।

Jio के इस नए पोर्टफोलियो में तीन प्लान शामिल हैं – एक सालाना, एक मासिक (monthly) और एक किफायती Flexi Pack। चलिए, इन्हें आसान भाषा में समझते हैं।

ये भी पढ़ें: Starlink की भारत में एंट्री का इंतज़ार खत्म – Elon Musk ने बता दी कीमत, जानिए कितना खर्च होगा हर महीने

Hero Annual Recharge: लंबी वैलिडिटी + AI का फायदा

₹3,599 की कीमत वाला Jio Hero Annual Recharge Plan, उन यूज़र्स के लिए है जो बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, रोज़ 2.5GB डाटा और अनलिमिटेड 5G एक्सेस के साथ। कॉलिंग भी अनलिमिटेड है और रोज़ के 100 SMS भी मिलते हैं।

लेकिन इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है 18 महीने का Google Gemini Pro AI subscription, जिसकी बताई गई वैल्यू ₹35,000 से ज़्यादा है। यानि यह प्लान सिर्फ कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि प्रोडक्टिविटी और AI टूल्स के लिए भी उपयोगी बन जाता है।

New Year 2026 Plans

₹500 वाला Happy New Year Plan: OTT + AI का combo

अगर आप मंथली यूज़र हैं और OTT कंटेंट ज़्यादा देखते हैं, तो ₹500 वाला Happy New Year 2026 plan आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज़ 2GB डाटा, अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

इस प्लान में YouTube Premium, JioHotstar, Amazon Prime Video Mobile Edition, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT जैसे कई प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल हैं। साथ में यहां भी Google Gemini Pro AI plan फ्री दिया जा रहा है।

Flexi Pack ₹103: कम कीमत में पसंदीदा कंटेंट

Jio का ₹103 Flexi Pack उन यूज़र्स के लिए है जो सस्ता डाटा ऐड-ऑन और चुनिंदा OTT चाहते हैं। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 5GB कुल डाटा मिलता है। यूज़र हिंदी, कोई अंतर्राष्ट्रीय या रीज़न भाषा वाला OTT पैक में से कोई एक चुन सकते हैं।

कुल मिलाकर, Jio Happy New Year 2026 prepaid recharge plans इसलिए बेहतर लगते हैं क्योंकि इनमें AI service, OTT access और 5G data को एक साथ जोड़ा गया है। ये प्लान Jio की वेबसाइट, MyJio app और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: Realme Narzo 90 Series की कीमत लीक, मिलेगी 7000mAh बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹1 लाख वाला 75-इंच TV अब ₹65K में? Xiaomi का नया QLED लॉन्च

75-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹1 लाख या उससे ज़्यादा की कीमत में देखने को मिलते हैं। ऐसे में Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi QLED TV X Pro 75 ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जो ऑफर के बाद ₹64,999 तक जा सकता है। यह लॉन्च सीधे बड़े-स्क्रीन सेगमेंट को टारगेट करता …

Image₹500 में 5G, OTT और AI का फायदा? Jio के नए साल वाले प्लान की पूरी डिटेल

नए साल की शुरुआत के साथ Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए ₹500 का Happy New Year 2026 प्लान पेश किया है। यह प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन इतने सारे लाभों के …

ImageNew Year 2026 से पहले WhatsApp ने दिया बड़ा अपडेट, देखें नए फीचर्स

नए साल से ठीक पहले WhatsApp ने 2026 के लिए अपने खास New Year features रोलआउट कर दिए हैं। यह वही वक्त होता है, जब WhatsApp पर साल का सबसे ज़्यादा ट्रैफिक देखने को मिलता है। लोग देर रात तक मैसेज भेजते हैं, वीडियो कॉल्स करते हैं और ग्रुप चैट्स में नए साल के बनाते …

ImageAI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

दुनिया की सबसे बड़ी AI दिग्गज कंपनियाँ इस वक्त दिल्ली में हैं। Google, OpenAI, DeepMind और दुनिया के 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत मंडपम में जुटे हैं और इसका कारण है, India AI Impact Summit 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पाँच दिवसीय मेगा टेक समिट का उद्घाटन करेंगे, जहाँ तय होगा कि …

Imageखेती में अब AI बोलेगा – सरकार ला रही है Bharat-VISTAAR, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

Budget 2026 में सरकार ने खेती और किसानों को लेकर एक ऐसा ऐलान किया है, जो आने वाले सालों में खेती करने का तरीका ही बदल सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Bharat-VISTAAR नाम के एक नए AI-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म की घोषणा की है, जिसका मकसद किसानों तक उनकी भाषा में, सही समय पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.