Samsung Galaxy A21s होगा इंडिया में 17 जून को 48MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज अपने ट्विटर अकाउंट की गयी एक पोस्ट के अनुसार कंपनी का आगामी A-सीरीज स्मार्टफोन Galaxy A21s को इंडियन मार्किट में 17 जून को लांच किया जायेगा। पिछले महीने डिवाइस को UK में लांच किया जा चुका है। फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, 15W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर दिए गये है।

तो चलिए नज़र डालते है की डिवाइस में आपको क्या मिलेगा:

Samsung Galaxy A21s के फीचर

Galaxy A21s में सामने की तरफ आपको 6.5-इंच की HD+ इनफिनिटी-O डिस्प्ले दी गयी है। फोन में ओक्टा-कोर चिपसेट को 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इस्तेमाल किया गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 512GB तक बढ़ा सकते है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करे तो यहाँ पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर, 2MP मैक्रो लेंस और 8MP का वाइड एंगल लेंस वाला क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। सामने की तरफ पंच होल कट-आउट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 10 आधारित Samsung One UI 2.0 पर रन करती हुई मिलती है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में यहाँ पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB पोर्ट जैसे फीचर तो मिलते ही है साथ में 4,000mAh की बड़ी बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Samsung Galaxy A21s के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Samsung Galaxy A21s
डिस्प्ले 6.5-इंच, 1600×720 रेज़ोलुशन, HD+, इन्फिन्टी O
प्रोसेसर ओक्टा-कोर चिपसेट
रैम 3GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, 512GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधिरत One UI 2.0
रियर कैमरा 48MP+ 8MP + 2MP + 2MP
सेल्फी कैमरा 13MP
बैटरी 5000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य ड्यूल-सिम, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, टाइप-C पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत

 

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageSamsung Galaxt M42 5G हुआ इंडिया में स्नैपड्रैगन 750 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

सैमसंग ने आज इंडियन मार्किट में अपनी M-सीरीज के तहत Galaxy M42 5G को लांच किया है। फोन में आपको किफायती कीमत में 48MP कैमरा, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी जैसे फीचर मिलते है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नजर डालते है: Samsung Galaxy M42 5G की कीमत और उपलब्धता सैमसंग की यह डिवाइस …

ImageSamsung Galaxy M12 हुआ 48MP क्वैड कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ पेश, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज इंडियन मार्किट में अपनी M-सीरीज के तहत Galaxy M12 को लांच किया है। हाल ही में फोन को इस पहले ग्लोबल मार्किट में पेश किया जा चूका है। फोन में आपको किफायती कीमत में 48MP कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर मिलते है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नजर …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.