Samsung Galaxy A06 5G इस किफायती कीमत पर भारत में लॉन्च, मिल रहे शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Samsung Galaxy A06 5G फोन की कीमत की जानकारी लीक हुई थी और अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में One UI 7 के साथ पेश किया गया है। ये MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। आगे Samsung Galaxy A06 5G स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Flipkart Premier League Sale 2025 में आधी कीमत में मिलेंगे टैबलेट्स, इस तारीख से हो रही है शुरू

Samsung Galaxy A06 5G की कीमत

इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपए, 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपए, और 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। फोन को ब्लैक, ग्रे और लाइट ग्रीन इन तीन रंगों में पेश किया गया है।

इस फोन के साथ 699 रूपये की कीमत वाला Samsung Care+ का एक साल के स्क्रीन रिप्लेसमेंट कवरेज मात्र 128 रुपए में मिल रहा है। ग्राहक इसे कम से कम 875 रुपए प्रतिमाह की EMI पर खरीद सकते हैं। फोन बिक्री के लिए Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Samsung Galaxy A06 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन में 4 साल तक के OS अपडेट मिल रहे हैं।

फोन में 6GB तक RAM और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसके बैकपैनल पर 50 मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल (f/2.0) सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S26 सीरीज़ 25 फरवरी को लॉन्च, Ultra मॉडल में बड़े बदलाव के संकेत

Samsung ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि उसका अगला बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 अब 25 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के सैन जोस में होगा और इसे भारत समेत दुनिया भर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 11:30 बजे शुरू होगा। इसी बीच, लॉन्च …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

ImageSamsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं। Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत …

ImageSamsung Galaxy F06 5G इस किफायती कीमत पर धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

काफी समय से Samsung अपने किफायती फोन Samsung Galaxy F06 5G को टीज कर रहा था, और इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यूनिक डिजाइन वाले इस स्मार्टफोन में फोन में आपको काफी अच्छे फीचर्स मिलने वाले हैं। आगे Samsung Galaxy F06 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते …

ImageVivo X Fold 5 इस कीमत पर हो गया भारत में लॉन्च, मिल रहें ये वाले धांसू फीचर्स

Samsung के फोल्डेबल फोन को टक्कर देने के लिए आज भारत में Vivo ने भी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 लॉन्च कर दिया है। हालांकि ये फोन Galaxy Z Fold 7 से पूरे 25 हजार तक सस्ता है, और फोन में 2K+ AMOLED 8T LTPO डिस्‍प्‍ले के साथ अन्य शानदार फीचर्स भी …

Discuss

Be the first to leave a comment.