Samsung ने आखिरकार भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 5G पेश कर दिया है। ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आया है, लेकिन भारतीय वैरिएंट में MediaTek Dimensity 6300 की जगह कंपनी ने अपना Exynos 1330 चिपसेट दिया है। वहीँ सॉफ्टवेयर में, आपको 6 सालों तक Android अपडेट तो मिलेगा ही, साथ ही कई अच्छे AI features भी इस कीमत पर इस फोन में उपलब्ध होंगे। आइये इसके फीचर और कीमतों के बारे में जानते हैं।
ये पढ़ें: Realme का ये फोन निकला अजूबा: 15,000mAh बैटरी और दुनिया का पहला ‘AC Phone’, देगा सबको झटका
Samsung Galaxy A17 5G Price in India
भारत में Galaxy A17 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। ये इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसके अलावा, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को ₹20,499 में खरीद सकते हैं। वहीँ टॉप मॉडल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत ₹23,499 है।
फोन Samsung India e-store, Amazon और Flipkart पर खरीदा जा सकता है। साथ ही, SBI और HDFC क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी ने इसे Awesome Black, Awesome Blue और Awesome Gray रंगों में लॉन्च किया है।

Samsung Galaxy A17 5G स्पेसिफिकेशन
Galaxy A17 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट और सुरक्षा देने के लिए Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन की मोटाई 7.5mm है और वजन 192 ग्राम। इसलिए, इसे पकड़ने में हल्का और आरामदायक बताया जा रहा है।
ये स्मार्टफोन Exynos 1330 चिपसेट पर चलता है। इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है। वहीँ सॉफ्टवेयर साइड पर ये फिलहाल Android 15 बेस्ड One UI 7 के साथ उपलब्ध होगा, लेकिन इसमें आपको 6 सालों तक एंड्रॉइड अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। इसके अलावा, Gemini AI और Circle to Search जैसे नए AI फीचर्स भी शामिल हैं।
फोटोग्राफ के लिए, Galaxy A17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Knox Security मिलता है। आखिरकार, IP54 रेटिंग इसे धूल और पानी की छींटों से भी सुरक्षित बनाती है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।