Samsung Galaxy A26 5G ने धांसू फीचर्स के साथ इस कीमत पर ली बाजार में एंट्री, जानें लॉन्च ऑफर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारत में अपना A सीरीज का एक और नया किफायती फोन Samsung Galaxy A26 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को Android 15 आधारित One UI 7 लेयर के साथ पेश किया गया है, और इसमें आपको 6 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। आगे Samsung Galaxy A26 5G कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: नए Airtel vi डेटा पैक JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च, इस कीमत पर 90 दिनों की वैलिडिटी

Samsung Galaxy A26 5G कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 2 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रूपये, और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रूपये है। फोन को Awesome Black, Awesome Mint, Awesome White, और Awesome Peach इन चार रंगों में पेश किया गया है।

इस फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन रिटेल स्टोर, और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। भुगतान के दौरान HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 2,000 रूपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy A26 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.7 इंच का (1080×2340 pixels) FHD+ रिजॉल्यूशन वाला Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का उपयोग किया गया है। इसका साइज 164x 77.5 x 7.7mm और वजन 200g है।

फोन Octa Core (2.4GHz Quad A78 + 2GHz Quad A55 CPUs) Exynos 1380 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G68 MP5 GPU को शामिल किया गया है। फोन Samsung One UI 7 के साथ Android 15 पर रन होता है। ये IP67 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स भी देखने को मिलेंगे।

इसके बैक पैनल पर 50MP (f/1.8, OIS) प्राइमरी कैमरा, 8MP (f/2.2) अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2MP (f/2.4) मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 13MP (f/2.2) सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, और ये 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA / NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C, NFC जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a उपलब्धता में देरी, ये है कारण

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹10 हजार में Poco के नए फोन लॉन्च – C81 सीरीज़ में बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन

बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Poco ने दो नए विकल्प पेश कर दिए हैं – Poco C81 और Poco C81x। पहली नज़र में दोनों फोन एक जैसे लगते हैं, लेकिन इस्तेमाल के दौरान फर्क साफ दिखता है, खासकर डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर में। इस बार कंपनी ने सीधा फोकस उन चीज़ों पर किया है …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageSamsung Galaxy A37 5G रिव्यू रिव्यू: दिखने में फ्लैगशिप जैसा, लेकिन परफॉर्मेंस ने चौंकाया

आज के स्मार्टफोन मार्केट में जहां हर ब्रांड स्पेसिफिकेशन शीट को और लंबा करने में लगा है, Samsung, अपने नए फोन Galaxy A37 5G के साथ थोड़ा अलग रास्ता अपनाता दिखता है। यह फोन नम्बरों की दौड़ जीतने की कोशिश नहीं करता, बल्कि पूरे अनुभव पर ध्यान देता है जो आपको रोज़मर्रा के इस्तेमाल में …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.