Samsung Galaxy A26, Galaxy A36, और Galaxy A56 भारत में लॉन्च, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung फैंस के लिए खुशखबरी, काफी लीक्स के बाद कंपनी ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन्स Galaxy A26Galaxy A36, और Galaxy A56 भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें बेहतर परफॉरमेंस, ज्यादा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, और नए AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आगे Galaxy A26, Galaxy A36, और Galaxy A56 के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Mega Smartwatch Days 2025: स्मार्टवॉच पर मिल रहा बेहतरीन डिस्काउंट, इस तारीख तक है मौका

Samsung Galaxy A56 कीमत और स्पेसिफिकेशंस

फोन को Awesome Lightgray, Awesome Graphite, Awesome Olive और Awesome Pink कलर ऑप्शन के साथ इन 3 स्टोरेज में पेश किया गया है:

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹41,999 
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹44,999 
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹47,999

इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 Nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus+ का उपयोग किया गया है। फोन Exynos 1580 SoC द्वारा संचालित होता है, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है। इसमें 6 साल का OS अपडेट सपोर्ट दिया गया है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलती है, और ये 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A36 कीमत और स्पेसिफिकेशंस

इस फोन को Awesome Lavender, Awesome Black, Awesome White और Awesome Lime in 4 कलर ऑप्शंस के साथ इन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जो कुछ इस प्रकार है:

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹32,999
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹35,999
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹38,999

इस फोन में भी आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 Nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है।

इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाएगा, साथ ही फ्रंट में 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये फोन 5,000 mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A26 कीमत और स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में आपको Black, White, Mint और Peach Pink कलर ऑप्शंस के साथ ये 3 स्टोरेज वेरिएंट्स मिलेंगे, हालांकि इनकी कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज

फोन 6.7 इंच के FHD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें आपको Exynos 1380 चिपसेट, और ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 MP5 मिलेगा। फोन One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है।

इसमें 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,000 mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.3, और USB-C जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: Vivo का 6GB RAM, 6500mAh बैटरी वाला फोन 13,000 से कम कीमत में जल्द होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOPPO K13x 5G ने मचाई भारत में धूम, इतनी कम कीमत पर ये वाले फीचर्स के साथ हो गया लॉन्च

OPPO मिड रेंज और किफायती कीमत पर लगातार भारत में अपने फोन्स लॉन्च कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने OPPO A5 5G लॉन्च किया था और अब भारत में अपना किफायती फोन OPPO K13x 5G लॉन्च कर दिया है, जो 15,000 रुपए से भी कम कीमत में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 6,000mAh की …

ImageSamsung Galaxy A26 5G ने धांसू फीचर्स के साथ इस कीमत पर ली बाजार में एंट्री, जानें लॉन्च ऑफर्स

Samsung ने भारत में अपना A सीरीज का एक और नया किफायती फोन Samsung Galaxy A26 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को Android 15 आधारित One UI 7 लेयर के साथ पेश किया गया है, और इसमें आपको 6 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। आगे Samsung Galaxy A26 5G कीमत और …

ImageSamsung Galaxy M36 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र में दिखा दमदार लुक और AI फीचर्स

Samsung अपनी Galaxy M-सीरीज़ में भारतीय बाज़ार में जल्द ही अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हम बात कर रहे हैं, Galaxy M36 5G की। इसकी अफवाहें और चर्चा तो काफी समय से हो रही थी, लेकिन आज Amazon द्वारा इसका पहला टीज़र सामने आया है। ये डिवाइस दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि …

ImageSamsung Galaxy A36 रिव्यु: क्या मिड-रेंज फोनों में होगा नया खिलाड़ी ?

Samsung की Galaxy A-सीरीज़ हमेशा ख़ास होती है और उसका कारण ये है कि प्रीमियम फोनों के कुछ फीचर मिड-रेंज बजट में लेकर आती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। हाल ही में Samsung ने Galaxy A36 और A56 को भारत में लॉन्च किया है। इनमें से Galaxy A36 32,999 रुपए की कीमत …

ImageSamsung Galaxy F06 5G इस किफायती कीमत पर धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

काफी समय से Samsung अपने किफायती फोन Samsung Galaxy F06 5G को टीज कर रहा था, और इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यूनिक डिजाइन वाले इस स्मार्टफोन में फोन में आपको काफी अच्छे फीचर्स मिलने वाले हैं। आगे Samsung Galaxy F06 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते …

Discuss

Be the first to leave a comment.