Samsung का पहला पॉप-अप कैमरा सेटअप वाला फोन जल्दी होगा लांच; Galaxy A90 हो सकता है नाम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में जहाँ पर फुल-व्यू डिस्प्ले प्रदान करने के लिए लगभग सभी कंपनियां अलग-अलग तरीके अपना कर यूजर को एक अलग एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही है। वही Samsung का आगामी Galaxy A90 डिवाइस वापस से चर्चा में है क्योकि ऐसा सामने आया है की यह डिवाइस पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।

लोकप्रिय लीक्स्टर Ice Universe ने ट्विटर पर यह दावा किया है की Samsung का आगामी Galaxy A90 स्मार्टफोन एक फुल-व्यू डिस्प्ले वाली डिवाइस होगा जिसमे आपको कोई नौच या पंच-होल डिस्प्ले देखने को नहीं मिलेगा बल्कि यहाँ Vivo Nex की तरफ ही पॉप-अप कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए:

Samsung देगा पॉप-अप कैमरा?

सैमसंग ने हाल ही में नए इनफिनिटी-डिस्प्ले के साथ M-सीरीज को पेश किया था तथा तभी से अफवाहें सामने आ रही थी की कंपनी इस साल मिड-रेंज मार्किट को ध्यान में रखते हुए अपनी A-सीरीज में भी बदलाव करेगा और लगभग 5 डिवाइसों को पेश करेगा। इस सीरीज के A90 स्मार्टफोन में आपको पॉप-अप कैमरा देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा कुछ इमेज में स्क्रीन पर आपको फिंगरप्रिंट का निशान भी दिखाया गया है जिसके बाद उम्मीद यही है की यह डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप युक्त हो सकती है। इस साल के अंत तक Galaxy A90, अपने साथी Galaxy A50 और Galaxy A70 के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A-सीरीज है सबसे ख़ास?

कंपनी ने अभी तक Galaxy A सीरीज में Galaxy A7, Galaxy A9 और Galaxy A8s को इनोवेटिव फीचर के साथ लॉन्च किया है। जहाँ एक और Galaxy A7 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है वही Galaxy A9 में पीछे की तरफ 4 कैमरा सेंसर दिए गये। और तीसरे Galaxy A8s में आपको पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन देखने को मिला है। तो यह कहा जा सकता है की कंपनी ने ये A-सीरीज काफी नए और बेहतर फीचर के साथ पेश करने की योजना बनाई है।

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImageSamsung Galaxy A90 हो सकता है 10 अप्रैल को लांच: 48MP रोटेटिंग कैमरा होगी खासियत

Samsung ने 10 अप्रैल को एक इवेंट के आयोजन को प्लान किया है जिसमे कंपनी अपनी नयी Galaxy A-सीरीज डिवाइस को लांच कर सकता है। इस डिवाइस से जुड़े कुछ लीक्स पहले भी सामने आ चुके है जिसमे काफी स्पेसिफिकेशन भी साफ़ हो गये है जिसके हिसाब से बिना नौच का डिस्प्ले दिया जा सकता …

ImageSamsung Galaxy A90 में होगा पॉप-अप कैमरा: आज होगा लांच

सैमसंग का गैलेक्सी इवेंट कुछ ही घंटे बाद Milan, Bangkok और Sao Paulo मे शुरू होने वाला है लेकिन लांच इवेंट से पहले ही Samsung Galaxy A90 के पॉप-अप कैमरा की एक इमेज सामने आई है और Indiashopps नाम की वेबसाइट ने डिवाइस की यह इमेज शेयर की है। लीक हुई इमेज में आप बैक-पैनल …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

Discuss

Be the first to leave a comment.