Samsung Galaxy A90 हो सकता है 10 अप्रैल को लांच: 48MP रोटेटिंग कैमरा होगी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने 10 अप्रैल को एक इवेंट के आयोजन को प्लान किया है जिसमे कंपनी अपनी नयी Galaxy A-सीरीज डिवाइस को लांच कर सकता है। इस डिवाइस से जुड़े कुछ लीक्स पहले भी सामने आ चुके है जिसमे काफी स्पेसिफिकेशन भी साफ़ हो गये है जिसके हिसाब से बिना नौच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

आज ताज़ा सामने आये इमेज और लीक के अनुसार यहाँ पर आपको 48MP का पॉप-अप कैमरा दिया जा सकता है जो रोटेट होकर सेल्फी कैमरे की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चलिए तो देखते है Galaxy A90 में क्या ख़ास मिलता है?

यह भी पढ़िए:  Galaxy A20 हुआ 6.4-इंच डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी के साथ लांच: जाने प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A90 के फीचर

Weibo पर एक यूजर ने डिवाइस के स्पेसिफिकेशन से जुडी जानकरी लीक करी है। जिसके अनुसार यहाँ पर आपको 6.41-इंच की AMOLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ पेश किया जा सकता है। प्रोसेसर के तौर पर यह कंपनी अपना लेटेस्ट Exynos चिपसेट भी इस्तेमाल कर सकती है जिसके बार मे अभी कोई जानकरी प्राप्त नही हुई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी पहली बार A-सीरीज में स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट का भी इस्तेमाल कर सकती है।

इमेज: सैमसंग

सैमसंग द्वारा पेश की गयी इमेज में भी साफ़ तौर पर लिखा गया है की Galaxy A90 में बिना नौच की डिस्प्ले देखने को मिलेगी जो इस बात को सुनिश्चित करती है की आपको यहाँ पॉप-अप कैमरा सेटअप ही देखने को मिलेगा। तो यहाँ पर फोटोग्राफी के लिए आपको A90 में सिर्फ 48MP+8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप ही दिया जायेगा लेकिन यह एक रोटेटिंग कैमरा सेटअप होगा जो सेल्फ़ी के लिए रोटेट होकर एक फ्रंट कैमरा का भी काम करेगा। इसके साथ यहाँ पर ToF सेंसर भी दिया जायेगा।

यह डिवाइस शायद से 6GB या 8GB रैम विकल्प के साथ पेश की जा सकती है लेकिन हम उम्मीद करेंगे की यहाँ पर कंपनी Galaxy A50 से अलग कम से कम 3 वरिएन्त के साथ पेश करे। सॉफ्टवेयर के रूप में आप सैमसंग की OneUI को यहाँ पर देख पाएंगे। कीमत की जहाँ तक बात है तो अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आती है।

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageSamsung Galaxy A90 होगा 10 अप्रैल को लांच: सैमसंग इंडिया साईट से हुई आधिकारिक पुष्ठी

Samsung 10 अप्रैल को एक लांच इवेंट की तैयारी कर चूका है जो 3 अलग-अलग शहर Bangkok, Milan, और Sao Paulo में एक साथ आयोजित किया जायेगा। इस इवेंट में यह तो साफ़ है की कोई Galaxy A-सीरीज की डिवाइस ही लांच की जाएगी लेकिन कौन सी इस बारे में सैमसंग ने कोई जानकरी नहीं …

ImageSamsung का पहला पॉप-अप कैमरा सेटअप वाला फोन जल्दी होगा लांच; Galaxy A90 हो सकता है नाम

आज के समय में जहाँ पर फुल-व्यू डिस्प्ले प्रदान करने के लिए लगभग सभी कंपनियां अलग-अलग तरीके अपना कर यूजर को एक अलग एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही है। वही Samsung का आगामी Galaxy A90 डिवाइस वापस से चर्चा में है क्योकि ऐसा सामने आया है की यह डिवाइस पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.