क्या Samsung Galaxy F17 5G बनेगा बेस्ट बजट 5G फोन? देखें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के काफी समय से चर्चाओं में रहे Samsung Galaxy F17 5G, को आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। ये फोन पिछले साल आए F16 5G का अपग्रेडेड वर्ज़न है और इसमें कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं।

इसमें फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा और One UI 7 जैसे फीचर मौजूद हैं। अगर आप बजट में एक स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें जिसमें बड़ी बैटरी और Samsung का भरोसा मिले, तो Galaxy F17 के बारे में विस्तार से यहां जान सकते हैं।

ये पढ़ें: iPhone Air vs Galaxy S25 Edge: सबसे स्लिम iPhone या ज्यादा पावरफुल Samsung?

Samsung Galaxy F17 कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy F17 5G की कीमत भारत में 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹14,499 और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹15,999 रखी गई है। ये फोन Neo Black (काले) और Violet Pop (बैंगनी) रंगों में उपलब्ध होगा।

ये आज यानि 11 सितम्बर से ही  Samsung.com and Flipkart पर उपलब्ध है।

इसे HDFC बैंक द्वारा खरीदने पर और UPI ट्रांजैक्शन पर ₹500 का कैशबैक ऑफर भी है। इसके अलावा 6 महीने तक का no-cost EMI ऑफर भी इस फोन पर आप ले सकते हैं।

Samsung Galaxy F17 स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। आपको फोन में 5nm प्रोसेस बेस्ड Exynos 1330 चिपसेट की परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। ये यहां 6GB तक की RAM और 128GB स्टोरेज के साथ दिया गया है। हालांकि फोन में माइक्रो एसडी स्लॉट भी है, जिसके साथ आप स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, फोन में Android 15 है और इस पर One UI 7 स्किन है, जिसमें ढेरों कस्टमाइज़ेशन के विकल्प मिलते हैं। साथ ही 6 साल के OS अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा भी किया गया है। इसके अलावा Galaxy AI फीचर्स, Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट भी आपको इस बजट फोन में मिलेगा।

ये पढ़ें: iPhone 17: सबसे सस्ता कहाँ मिलेगा? एक Smart Buyer Guide

कैमरा सेटअप में, रियर पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी लेंस, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। वहीँ सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा है।

अब बात करते हैं बैटरी की। आजकल बैटरी को लगातार सभी ब्रैंड्स बड़ा करते जा रहे हैं, वहीँ सैमसंग ने अब भी इसमें 5000mAh का बैटरी पैक ही दिया है। हालांकि सैमसंग के फोनों में बैटरी बैकअप काफी लम्बा मिलता है। ये बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसके अलावा फोन की मोटाई 7.5mm है। ये IP54 रेटिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी फीचर करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

ImageSamsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं। Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

ImageSamsung ने चुपचाप उतारा नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट ने बजट सेगमेंट हिला दिया

₹15–18 हजार में 5G फोन मिल जाना आज आसान है, लेकिन ऐसा फोन मिलना जो शाम तक चार्ज न मांगे और 2 साल बाद भी स्लो न लगे, आज भी बड़ी चुनौती है। Samsung ने अब बिना किसी शोर-शराबे के ऐसा ही एक नया 5G फोन उतार दिया है। Galaxy A07 5G नाम का यह …

Imagerealme P4x रिव्यू: 7,000mAh बैटरी और 90fps गेमिंग के साथ क्या ये इस बजट में बेस्ट है?

realme P4x इस समय बजट सेगमेंट में उन स्मार्टफोनों में से है, जिसने सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि फीचर्स और हार्डवेयर के कारण भी खूब ध्यान खींचा है। 7,000mAh बैटरी, Dimensity 7400 Ultra चिपसेट, 144Hz-रेटेड डिस्प्ले और फीचर-रिच सॉफ्टवेयर के साथ ये फोन आपको अपने सेगमेंट से ऊपर की कैटेगरी वाला फ़ील देने की कोशिश करता …

Discuss

Be the first to leave a comment.