Samsung Galaxy M12 रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2018 में इंडियन मार्किट शेयर में कमी आने के बाद Samsung की M-सीरीज ने कंपनी की मिड-रेंज सेगमेंट में पकड़ को दोबारा मजबूत करने का काम किया है। कंपनी ने Galaxy M-सीरीज को युवा वर्ग को ध्यान में रख कर ही पेश की है और यह रणनीति असरदार साबित होती भी दिखाई दी है। इसी क्रम में कंपनी ने Galaxy M12 को हाल ही में इंडिया में लांच किया है। (Samsung Galaxy M12 Review Read in English)

Samsung ने Galaxy M12 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ सिर्फ 10,999 रुपए की कीमत में पेश किया है जबकि टॉप वैरिएंट 13,499 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। तो क्या इस कीमत के साथ Galaxy M12 इंडियन यूजर के लिए वैल्यू फॉर मनी साबित होगी? क्या यह शाओमी और रियलमी को कड़ी टक्कर देती है? चलिए नज़र डालते है Samsung Galaxy M12 के डिटेल्ड रिव्यु पर:

Samsung Galaxy M12 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy M12
डिस्प्ले 6.4-inch, HD+, , इनफिनिटी-V
चिपसेट Octa-core 1.8GHz Exynos 850 प्रोसेसर
रैम 3GB/4GB/6GB
स्टोरेज 32GB/64GB/128GB
बैटरी 6000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जर
बायोमेट्रिक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक
फ्रंट कैमरा 8MP
रियर कैमरा 48MP प्राइमरी + 5MP वाइड-एंगल + 2MP डेप्थ सेंसर + 2MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित OneUI 2.0
प्राइस 10,999 रुपए से शुरू

Samsung Galaxy M12 रिव्यु: बॉक्स कंटेंट

Galaxy M12 को स्टैण्डर्ड बॉक्स में ही बिक्री के लिए पेश किया है। बॉक्स में सबसे ऊपर आपको हैंडसेट रखा दिखाई देता है और इसके अलावा मिलते है:

  • चार्जिंग एडाप्टर एंड केबल
  • सिम इजेक्टर टूल
  • क्विक स्टार्ट गाइड
  • यूजर मैन्युअल
  • वार्रेंटी कार्ड

बॉक्स में अब सैमसंग ने केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर नहीं दिया है।

Samsung Galaxy M12 रिव्यु: डिजाईन एंड बिल्ड क्वालिटी

चलिए बात करते है डिवाइस के डिजाईन की तो सैमसंग के अन्य फ़ोनों की ही तरह Galaxy M12 में भी आपको अच्छा डिजाईन दिया गया है। ड्यूल टोन बेक पैनल के साथ आपको नीचे की तरफ सैमसंग ही ब्रांडिंग दी गयी है जो मैट-फिनिश के साथ मिलता है।

Samsung ने प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है जो लेटेस्ट रेंड के अनुरूप तो नहीं है लेकिन लुक्स और इन-हैण्ड फील के लिए डिवाइस को पूरे नंबर मिल सकते है। फोन के रियर साइड आपको स्क्वायर शेप में क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है और यह थोडा सा उठा हुआ है।

फिंगरप्रिंट सेंसर पॉवर बटन के साथ दिया गया है जो काफी तेज़ और सटीक है। इसके अलावा फेस अनलॉक का भी फीचर यहाँ मिलता है। वॉल्यूम बटन आपको अच्छी फीडबैक तो मिलती है लेकिन इस्तेमाल के लिए यहाँ थोडा आदत डालने वाली बात दिखाई देती है।

सामने की तरफ थोड़े से मोटे बेज़ेल से साथ उपर की तरफ वाटर ड्राप नौच दी गयी है। 6,000mAh की बड़ी बैटरी की वजह से डिवाइस का वजन 221 ग्राम होता है लेकिन वेट-डिस्ट्रीब्यूशन इतना अच्छा है की हाथ में लेकर Galaxy M12 भारी नहीं लगती है।

Samsung Galaxy M12 रिव्यु: डिस्प्ले

Samsung Galaxy M12 review - display

Galaxy M12 में आपको हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। 6.5-इंच की बड़ी डिस्प्ले HD+ रेज़ोलुशन के साथ आती है। यहाँ FHD+ देखने को नहीं मिलती है जो शाओमी और रियलमी अपनी मिड रेंज डिवाइसों में हाई रिफ्रेश रेट के साथ पेश करती है।

रिव्यु के सम्स्य टेस्टिंग में हमको एप्लीकेशन या होम स्क्रीन स्विच करने पर मामूली सा लेग कभी कभार देते को मिलता है। कुछ सेगमेंट पर कंपनी ने रिफ्रेश रेट 60Hz पर भी लॉक किया हुआ है।

अगर कीमत को देखे तो Galaxy M12 की डिस्प्ले काफी अच्छी कही जा सकती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी काफी है लेकिन FHD+ पैनल न होने की वजह से आपको शार्प इमेज के कमी दिखती है।सैमसंग की AMOLED को इस्तेमाल करने के बाद TFT या LCD स्क्रीन का इस्तेमाल करने पर आपको डिस्प्ले थोडा कम अच्छी नज़र आती है।

Samsung Galaxy M12 रिव्यु: कैमरा आउटपुट

Galaxy M12 में पीछे की तरफ लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ आपको 5MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP के मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिए गये है।

बजट फोन होने के साथ क्वैड कैमरा सेटअप आपको संतोषजनक इमेज से बेहतर आउटपुट देता है। लो लाइट में आपको नाईट मोड की कमी जरुर खलेगी। प्रॉपर लाइटिंग में आपको थोडा बेहतर डिटेल्स मिलती है। सैमसंग की यह डिवाइस आपको थोडा सा वार्म टोन के साथ इमेज कैप्चर करती है।

फ़ोटोज़ आपको निराश नहीं करेंगे लेकिन हम फोकस स्पीड और बेहतर होने की उम्मीद कर सकते है। 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर एवरेज इमेज आउटपुट देता है और बाकि दोनों लेंस के आउटपुट के बारे में लिखने के लिए कुछ खास नहीं है। अल्ट्रा -वाइड लेंस के आउटपुट में एज थोडा से बेंड होती है और मैक्रो लेंस में डिटेल्स कम मिलती है।

Samsung Galaxy M12 रिव्यु: परफॉरमेंस एंड सॉफ्टवेयर

अगर आप कीमत को देखते हुए डिवाइस के परफॉरमेंस को परखते है तो Galaxy M12 आपको अच्छा लगेगा। लेटेस्ट M-सीरीज फोन में आपको Exynos 850 चिपसेट देखने को मिलती है जो कंपनी की 8nm चिपसेट है। 4GB LPDDR रैम और 64GB स्टोरेज के साथ फोन में आपको माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी दिया है जो 1TB तक कार्ड को सपोर्ट करता है।

डेली यूज़ में डिवाइस का परफॉरमेंस कीमत के हिसाब से एवरेज कहा जायेगा। हमको कभी कभी एप्लीकेशन स्विच में लेग देखने को मितला है पर नार्मल यूज़ एवरेज से बेहतर कहा जा सकता है।

गेमिंग के मामले में डिवाइस लो सेटिंग पर आपको कोई ख़ास दिक्कत नहीं देती है। बेंचमार्क स्कोर की बात करे तो Geekbench 5 टेस्ट में Galaxy M12 171 और 1004 स्कोर प्राप्त करती है।

Galaxy M12 में सॉफ्टवेर के तौर पर आपको एंड्राइड 11 आधारित OneUI 3.1 स्किन मिलती है। सैमसंग ने Galaxy M12 के लिए सॉफ्टवेयर थोडा ऑप्टिमाइज़ भी किया है और इसी वजह से आपको कुछ फीचर देखने को नहीं मिलते है जैसे सैमसंग पे, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले, बिल्ट इन रिकॉर्डर आदि।

Samsung Galaxy M12 रिव्यु: बैटरी

Samsung Galaxy M12 review cover image

फोन में कंपनी ने 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है। Exynos 850 चिपसेट और HD+ रेज़ोलुशन के स्थ आपको आसानी से एक एक दिन से ज्यादा का बैकअप मिल जाता है। फोन के साथ चार्जिंग के लिए 15W का फ़ास्ट चार्जर दिया गया है जो 2 घंटे से ज्यादा समय में डिवाइस को फुल चार्ज करता है।

Samsung Galaxy M12 रिव्यु: वर्डिक्ट

Galaxy M12 में आपको सैमसंग ब्रांडिंग, 90Hz रिफ्रेश रेट, एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो इसकी सबसे बड़ी खूबियाँ भी साबित होती है। Samsung Galaxy M12 एक अच्छा बजट ऑप्शन साबित होता है। Exynos चिपसेट इस कीमत पर अन्य ऑप्शनों से तुलना में संतोषजनक परफॉरमेंस वाली डिवाइस साबित होता है।

खूबियाँ

  • लम्बा बैटरी बैकअप
  • अच्छा डिजाईन
  • सॉफ्टवेयर

कमियाँ

  • HD+ रेज़ोलुशन
  • ड्यूल बैंड WiFi ना होना

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageSamsung Galaxy M12 हुआ 48MP क्वैड कैमरा और 6,000mAh बैटरी के साथ पेश, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज इंडियन मार्किट में अपनी M-सीरीज के तहत Galaxy M12 को लांच किया है। हाल ही में फोन को इस पहले ग्लोबल मार्किट में पेश किया जा चूका है। फोन में आपको किफायती कीमत में 48MP कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर मिलते है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नजर …

ImageSamsung Galaxy F41 रिव्यु

Samsung Galaxy F41 को आज इंडियन मार्किट में अपनी लेटेस्ट F-सीरीज के तहत लांच कर दिया गया है। सैमसंग ने यह सीरीज ख़ास तौर पर युवा वर्ग को ध्यान में हुए पेश की है। कंपनी ने डिवाइस को फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले मार्किट में उतारा है जिसमे डिवाइस की बिक्री फ्लिप्कार्ट की Big Billion …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.