Samsung Galaxy M16 और Galaxy F16 के सपोर्ट पेज लाइव, पूरी जानकारी सामने आई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के नए किफायती स्मार्टफोन – Galaxy M16 5G और Galaxy F16 5G के बारे में हम काफी समय से सुनते आ रहे हैं। हाल ही में ये दोनों BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखे गए थे, लेकिन अब लगता है कि भारतीय बाज़ार में ये कभी भी लॉन्च किये जा सकते हैं। दरअसल, Samsung India की वेबसाइट पर इन फोनों के सपोर्ट पेज लाइव हुए हैं, जो इनके मॉडल नंबर, इनके नाम और संभावित रैम विकल्पों की जानकारी देते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F16 लॉन्च से पहले ही लीक, ₹15,000 से कम में AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा?

Galaxy M16 और Galaxy F16 जल्दी होंगे भारत में लॉन्च

Galaxy M16 5G को मॉडल नंबर SM-M166P/DS और Galaxy F16 5G को मॉडल नंबर SM-E166P/DS के साथ सैमसंग इंडिया सपोर्ट पेज पर देखा गया है। दोनों फोनों के बेस वैरिएंट में 4GB की रैम होने की संभावना है। हालांकि पहले लीक हुई गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार और इनके पिछले साल आये मॉडलों के अनुसार, ये 8GB रैम तक के विकल्प में आ सकते हैं।

Galaxy M16 5G में ड्यूल सिम, ड्यूल-बैंड WiFi, Android 15 और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर आने के आसार हैं। पिछले साल आये Galaxy M15 5G को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ पेश किया था। अब Dimensity 6300 प्रोसेसर, उसी का सक्सेसर है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz के साथ ये थोड़ा बेहतर है, इसीलिए उम्मीद है कि नए M-सीरीज़ में ये चिप देखने को मिल सकता है।

पहले M-सीरीज़ और F-सीरीज़ के फोनों को देखते हुए, Galaxy M16 5G और Galaxy F16 5G की कीमत भी 15,000 रुपये से कम हो होनी चाहिए। वैसे हर बार कंपनी F-सीरीज़ फोनों को Flipkart पर और M-सीरीज़ फोनों को Amazon पर ऑनलाइन सेल करती है। उम्मीद है कि इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा।

कंपनी ने पिछले साल के लॉन्च को देखते हुए, Galaxy M15 5G और F15 5G मार्च 2025 में भारत में लॉन्च किये जा सकते हैं। हालांकि अभी कंपनी की तरफ इ लॉन्च डेट की घोषणा होना बाकी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO K13x 5G ने मचाई भारत में धूम, इतनी कम कीमत पर ये वाले फीचर्स के साथ हो गया लॉन्च

OPPO मिड रेंज और किफायती कीमत पर लगातार भारत में अपने फोन्स लॉन्च कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने OPPO A5 5G लॉन्च किया था और अब भारत में अपना किफायती फोन OPPO K13x 5G लॉन्च कर दिया है, जो 15,000 रुपए से भी कम कीमत में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 6,000mAh की …

ImageSamsung Galaxy M16 और M06 टीजर आया सामने, किफायती दामों पर इन फीचर्स के साथ जल्द भारत में होंगे लॉन्च

Galaxy F06 और Galaxy A06 के बाद अब Samsung Galaxy M16 और M06 को लॉन्च करने वाला है। दोनों ही फोन्स बजट फ्रेंडली होने वाले हैं, जिनके इंडिया लॉन्च की घोषणा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। इन सबसे संबंधित कुछ जानकारी भी सामने आई है, इनके बारे में आगे विस्तार से जानते …

ImageSamsung Galaxy S25 FE में होंगे ये खास बदलाव, रेंडर आए सामने

Samsung ने जनवरी में अपनी Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की थे, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज का एक और मेंबर Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसके रेंडर सामने आए हैं, और कुछ बेंचमार्क वेबसाइट्स के माध्यम से फीचर्स की जानकारी भी पता चलती है, जिसके बारे में …

ImageSamsung Galaxy M56 5G और Galaxy F56 5G जल्द मचाएंगे भारत में धूम, ये जानकारी आयी सामने

Samsung ने हाल ही में भारत में अपना एक मिड रेंज फोन Galaxy A56 5G लॉन्च किया और अब कंपनी जल्द ही दो और नए फोन Galaxy M56 5G और Galaxy F56 5G को भारत में लॉन्च करने वाली है, जिन्हें Galaxy M55 और Galaxy F55 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा …

ImageSamsung के नए फोल्डेबल फोन की तस्वीर आयी सामने, 200MP कैमरा के साथ जुलाई में होगा लॉन्च

Samsung जल्द ही अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स लॉन्च करने वाला है, और इसी बीच Samsung Galaxy Fold 7 की एक तस्वीर सामने आयी है, जिससे फोन के डिजाइन और कैमरा सेंसर का पता चलता है। लीक्स के अनुसार फोन को जुलाई, 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। आगे Samsung Galaxy Fold 7 लीक्स के …

Discuss

Be the first to leave a comment.