Samsung Galaxy M34 5G भारत में जल्दी होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy F54 (रिव्यु) के बाद अब कंपनी Galaxy M-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। ये स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 5G है, जिसका पहला टीज़र आज सामने आया है। Amazon India वेबसाइट पर भी कंपनी के इस नए मिड-रेंज स्मार्टफोन का लॉन्च पेज लाइव कर दिया गया है और प्रचलित टिपस्टर द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन भी सामने आये हैं।

ये पढ़ें: OnePlus के ये दो नए स्मार्टफोन, हाई-एन्ड फोनों को देंगे कड़ी टक्कर, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

Galaxy Galaxy M34 5G का पहला टीज़र सामने आया

इस टीज़र में फ़ोन के बैक पैनल की झलक है, जिसमें तीन कटआउट में तीन कैमरा नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा दायीं साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी मौजूद हैं। टीज़र को आप नीचे देख सकते हैं।

Samsung Galaxy M34 स्पेसिफिकेशन

According to the information leaked by tipster Abhishek Yadav, the टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Samsung Galaxy M34 5G MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें सॉफ्टवेयर के लिए Android 13 आधारित OneUI 5.0 होगा। इसके अलावा फ़ोन में सामने 6.6-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नौच में 13MP का सेल्फी कैमरा आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

वहीँ रियर पैनल पर फ़ोन में 48MP प्राइमरी कैमरा सहित 8MP और 5MP के सेकेंडरी कैमरे होने की बात भी सामने आयी है। Galaxy M34 में 5000mAh बैटरी मिल सकती है, लेकिन चूँकि सैमसंग ने फ़ास्ट चार्जिंग में अभी कोई अपग्रेड नहीं किया है, तो इसमें भी आपको 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलने के ही आसार हैं।

Samsung Galaxy M34 की कीमतें भी लॉन्च से पहले लीक

टिपस्टर योगेश बरार के इस स्मार्टफोन की कीमतों के बारे में भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट के अनुसार ये एक किफ़ायती स्मार्टफोन होगा और इसकी कीमत 20,000 रूपए से कम होगी। ये स्मार्टफोन Amazon पर उपलब्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

Imageक्या ये होगा Realme का सबसे पतला फ़ोन ? कंपनी ने दिखाया पहला टीज़र

realme ने हाल ही में अपनी Narzo-सीरीज़ में Narzo N55 को लॉन्च किया है और आज कंपनी फिर Nazro N-सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन टीज़ कर रही है। फ़ोन को लेकर पहले टीज़र में कंपनी ने बताया है कि ये Realme का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा और इसमें काफी बड़े आकार में …

Image10,000 रूपए से भी कम में लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy M04

Samsung Galaxy M04 का लॉन्च भारत में किसी भी समय हो सकता है। इस बजट स्मार्टफोन को Google Play Console पर हाल ही में स्पॉट किया गया और BIS, Bluetooth SIG पर भी इसे देखा जा चुका है। इससे पहले कम्पनी वेबसाइट पर भी इसकी लिस्टिंग सामने आयी है। लेकिन अब Galaxy M04 का टीज़र पोस्टर …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

ImageSamsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं। Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत …

Discuss

Be the first to leave a comment.