Samsung Galaxy M56 5G और Galaxy F56 5G जल्द मचाएंगे भारत में धूम, ये जानकारी आयी सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने हाल ही में भारत में अपना एक मिड रेंज फोन Galaxy A56 5G लॉन्च किया और अब कंपनी जल्द ही दो और नए फोन Galaxy M56 5G और Galaxy F56 5G को भारत में लॉन्च करने वाली है, जिन्हें Galaxy M55 और Galaxy F55 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। हाल ही में इनसे संबंधित जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OPPO Find X8 Ultra, Find X8s सीरीज के साथ ये गैजेट्स होंगे 10 अप्रैल को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy M56 5G और Galaxy F56 5G इंडिया लॉन्च की जानकारी

इन दोनों फोन के इंडिया लॉन्च से संबंधित जानकारी TechOutlook पब्लिकेशन द्वारा साझा की गई है। जानकारी के अनुसार दोनों ही फोन के सपोर्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गए हैं।

जहां Samsung Galaxy M56 5G को मॉडल नंबर SM-M566B/DS और Galaxy F56 5G को मॉडल नंबर SM-E566B/DS के साथ देखा गया है। इन मॉडल नंबर में DS का मतलब ड्यूल सिम सपोर्ट से है।

BIS लिस्टिंग पर भी आए नजर

इसके पहले दोनों फोन्स को समान मॉडल नंबर के साथ BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि दोनों ही फोन्स को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।

फिलहाल इन दोनों ही फोन्स के फीचर्स या अन्य चीजों से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, पर जल्द ही इसके फीचर्स की जानकारी सामने आ सकती है। कंपनी काफी तेजी से नए डिवाइसों को भारत में लॉन्च कर रही है, क्योंकि इनके अतिरिक्त Galaxy M56 को भी Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

ये पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion इंडिया लॉन्च की तारीख आयी सामने, इन धांसू फीचर्स के साथ अगले हफ्ते हो रहा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePF वालों की हुई मौज, अब EPFO DigiLocker पर भी उपलब्ध, ये यूजर्स ले पाएंगे लाभ

यदि आप भी PF भरते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि हाल ही में ऑफ भरने वालों के लिए सरकार द्वारा एक और नया कदम उठाया गया है। दरअसल, अब EPFO सुविधाओं को DigiLocker में भी शामिल किया गया है, हालांकि इसका लाभ सभी स्मार्टफोन्स पर नहीं लिया जा सकता …

ImageSamsung Galaxy M36 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीज़र में दिखा दमदार लुक और AI फीचर्स

Samsung अपनी Galaxy M-सीरीज़ में भारतीय बाज़ार में जल्द ही अपना नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हम बात कर रहे हैं, Galaxy M36 5G की। इसकी अफवाहें और चर्चा तो काफी समय से हो रही थी, लेकिन आज Amazon द्वारा इसका पहला टीज़र सामने आया है। ये डिवाइस दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि …

ImageSamsung Galaxy S25 FE में होंगे ये खास बदलाव, रेंडर आए सामने

Samsung ने जनवरी में अपनी Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की थे, और अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज का एक और मेंबर Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसके रेंडर सामने आए हैं, और कुछ बेंचमार्क वेबसाइट्स के माध्यम से फीचर्स की जानकारी भी पता चलती है, जिसके बारे में …

ImageSamsung Tri Fold इस नाम से होगा लॉन्च, डिस्प्ले के साथ ये जानकारी आयी सामने

Samsung अपना पहला ट्राई फोल्ड फोन लॉन्च करने वाला है, जिसकी तैयारी में कंपनी काफी समय से लगी हुई है। इस फोन से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में फोन के नाम की जानकारी सामने आयी है। आगे Samsung Tri Fold फोन के नाम और उससे जुड़ी …

ImageVivo ला रहा भारत का सबसे स्लिमेस्ट क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन, टीजर आया सामने

Vivo जल्द ही भारत में अपना एक और कम बजट वाला स्लिम फोन Vivo T4R 5G पेश करने जा रहा है, जिसमें आपको शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। ये फोन आपको Samsung Galaxy S25 Edge की याद दिलाएगा, क्योंकि कम बजट में कंपनी अपना सबसे स्लिम फोन पेश करने वाली है। हाल ही में Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.