Mrs Deshpande: वो कहानी जो आपको शुरुआत में धोखा देती है और अंत में सोचने पर मजबूर करती है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कभी-कभी कहानियां हमारी ही ज़िंदगी से उठाई हुई लगती हैं, बस फर्क इतना रहता है कि पर्दे पर सब कुछ थोड़ा ज़्यादा तेज़, ज़्यादा डरावना और ज़्यादा दिलचस्प होता है। Mrs Deshpande भी वैसी ही कहानी है, जिसमें एक मिडिल-एज औरत, जो सालों तक अपने परिवार के लिए जीती रही, एक दिन उसे अपनी पहचान मिलती है। और वो पहचान किसी ने सोची भी नहीं होगी, इतनी डरावनी लगती है।

और सबसे ख़ास बात तो ये है कि ये कातिल हम सब की चहेती माधुरी दीक्षित हैं, जिन्हें हम इस सीरीज़ में एक अलग ही अवतार में देखेंगे।

कहानी में थ्रिलर, सस्पेंस, और मर्डर मिस्ट्री का ऐसा संगम है कि देखते हुए आपको लगेगा “अरे ये तो बिलकुल घर के बगल वाली आंटी जैसा लग रही हैं, ये कब कातिल बन गई? यही दिलचस्प कहानी इसे अलग बनाती है।

कब और कहां देख पाएंगे?

Mrs Deshpande OTT release date, भारत में 19 दिसंबर 2025 है। इसे आप JioHotstar पर देख पाएंगे। Madhuri के फैंस तो पहले से ही इसके लिए उत्साहित हैं। काफी समय बाद OTT की दुनिया में वापस आ रहीं हैं। इस सीरीज़ में वो इतने इंटेंस रोल में दिखेंगी, और लोग उन्हें स्क्रीन पर वापस देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: The Family Man 3: किसने ली सबसे ज़्यादा फीस? और सबसे बड़ा सरप्राइज़, कौन चुरा ले गया शो

ट्रेलर और कहानी

ट्रेलर में माहौल शुरू से ही best crime thriller on OTT वाला वाइब देता है। Madhuri Dixit का Mrs Deshpande बनकर एक के बाद एक हत्याएं करना, और उसी के बेटे का डिटेक्टिव यानि जासूस बनकर उन कत्लों की वजह ढूंढना, ये कॉन्ट्रास्ट पूरी सीरीज़ को एक अलग ही स्तर देता है।

वो बाहर से एक सीधी-सादी महिला, लेकिन अंदर एक गहरा बदला। पुलिस उसके पीछे, और कहानी में ऐसे ट्विस्ट कि आपको बार-बार सोचने पर मजबूर होंगे कि “आख़िर ये चाहती क्या है?”

कास्ट और क्रू

लीड में हैं माधुरी दीक्षित हैं। उनके बेटे/डिटेक्टिव के रूप में Siddharth Chandekar, साथ में Priyanshu Chatterjee भी नज़र आएंगे। निर्देशन Nagesh Kukunoor का है, और प्रोडक्शन Applause Entertainment व Kukunoor Movies ने किया है।

ये भी पढ़ें: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari अब इसी प्लेटफॉर्म पर, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

लोगों में चर्चा क्यों है?

रिलीज़ से पहले ही इस वेब सीरीज़ की खूब चर्चा है। थ्रिलर पसंद करने वालों को भी और Madhuri के फैंस को भी इससे बड़ी उम्मीदें हैं। IMDb रेटिंग तो रिलीज़ के बाद ही आएगी, लेकिन इसका बज़ देखकर लगता है कि Mrs Deshpande साल के अंत की सबसे ज़्यादा चर्चित सीरीज़ बन सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageRealme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 …

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

ImageTecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

टेक ब्रांड Tecno ने आज भारत में अपना नया Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक छोटी LED स्क्रीन मिलती है। Tecno ने इस फोन में दो चीज़ों पर सबसे ज़्यादा दांव लगाया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products