Samsung Galaxy S10 Lite हुआ sAMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद सैमसंग ने अभी CES 2020 में अपनी फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Galaxy S10 के लाइट वर्जन S10 Lite को पेश किया था। आज कंपनी ने इसी स्मार्टफोन को इंडिया में सिर्फ 39,999 रुपए की कीमत में लांच कर दिया है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और पंच होल डिस्प्ले के साथ Samsung Pay का सपोर्ट भी मिलता है तो चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: ड्यूल डिस्प्ले और फोल्डेबल डिस्प्ले वाले कुछ बेहतरीन लैपटॉप

Samsung Galaxy S10 Lite फीचर

सामने की तरफ 6.7-इंच sAMOLED पैनल 2400 x 1080 पिक्सेल और 398 पिक्सेल डेंसिटी के साथ दिया गया है। इसके साथ यहाँ आपको पंच-होल कट आउट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। पंच होल कट-आउट में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा आता है। पीछे की तरफ देखे तो इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, एक मैक्रो लेंस, और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है।

इंटरनल हार्डवेयर की बात करे तो फ़ोन स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। अगर आप चिपसेट पर ध्यान दे तो यह प्रोसेसर थोडा सा पुराना नजर आता है। फोन में हाई-एंड चिप के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। बैकअप के लिए फोन में 4,500mAH की बड़ी बैटरी 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

इसके साथ फोन में Samsung Pay, 1TB एक्सटर्नल स्टोरेज सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, UHD रिकॉर्डिंग, NFC, डॉल्बी अट्मोस, ड्यूल-बैंड WiFi के अलावा एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर भी मिलता है।

Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत और उपलब्धता

Galaxy S10 Lite को Aura Glow, Aura Black और Aura Red कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 39,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। Galaxy S10 Lite की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है। साथ ही डिवाइस 4 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Galaxy S10 Lite की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy S10 Lite
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Samsung One UI 2
प्रोसेसर Exynos 9810 2.7GHz ओक्टा-कोर CPU
डिस्प्ले इनफिनिटी-O, ऑलवेज ऑन AMOLED डिस्प्ले, 6.7 इंच, FHD+, 398PPI, HDR, ब्लू-लाइट फ़िल्टर
रियर कैमरा ट्रिपल कैमरा सेटअप 48MP+ 12MP + 5MP
फ्रंट कैमरा 32 MP (f / 2.0, ऑटो-फोकस, मोशन डिटेक्शन, वौइस् कण्ट्रोल, स्क्रीन-फ़्लैश)
विडियो UHD 4K 60 fps
बैटरी 4500 mAh, क्विक चार्ज 25W
मेमोरी 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज, 512GB तक का सपोर्ट
फीचर Samsung Pay, अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, NFC, USB-C

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageSamsung Galaxy Note 10 Lite हुआ आज इंडिया में ट्रिपल कैमरा सेटअप और sAMOLED डिस्प्ले के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद सैमसंग ने अभी CES 2020 में अपनी फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Galaxy Note 10 के लाइट वर्जन Note 10 Lite को पेश किया था। आज कंपनी ने इसी स्मार्टफोन को इंडिया में सिर्फ 38,999 रुपए की कीमत में लांच कर दिया है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप, …

Imageपंच होल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

आज के समय में सभी स्मार्टफोन मेकर नौच-डिस्प्ले के साथ-साथ बिना बेज़ेल (लगभग) वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए होड़ मची हुई है। अब बिना बेज़ल वाली डिवाइस के लिए कंपनी को काफी क्रिएटिव कदम उठाने पड़ रहे है जिनमे से सबसे आकर्षक है और नवीनतम तरीका है इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा सेटअप। (Best In-display Camera …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.